फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WPL: अनुभवी खिलाड़ी हुईं फेल तो युवाओं ने किया कमाल; कनिका और ऋचा ने दिलाई RCB को पहली जीत, यूपी की तीसरी हार

Wed, 15 Mar 2023 11:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Mar 2023 11:19 PM IST
सार

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूपी वॉरियर्स की टीम 19.3 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट में उसकी यह पहली जीत है।

विज्ञापन
RCB Vs UP Highlights WPL 2023 Up Warriorz Vs Royal Challengers Bangalore Womens IPL Cricket Score 13th Match
कनिका आहूजा और ऋचा घोष - फोटो : WPL
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को महिला प्रीमियर लीग (WPL) में आखिरकार पहली जीत मिल गई है। उसने गुरुवार (15 मार्च) को टूर्नामेंट के 13वें मैच में यूपी वॉरियर्स को पांच विकेट से हरा दिया। स्टार खिलाड़ियों से सजी स्मृति मंधाना की टीम को पिछले पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, यूपी की पांच मुकाबलों में यह तीसरी हार है। उसे अब तक दो जीत मिली है।
RCB Vs UP Highlights WPL 2023 Up Warriorz Vs Royal Challengers Bangalore Womens IPL Cricket Score 13th Match
स्मृति मंधाना बोल्ड हो गईं - फोटो : WPL
कमाल की बात है कि जो काम सोफी डिवाइन, स्मृति मंधाना, हीथर नाइट, एलिस पैरी, मेगन शुट और रेणुका सिंह ठाकुर जैसी अनुभवी खिलाड़ी नहीं कर सकीं, उसे युवा कनिका आहूजा और ऋचा घोष ने कर दिखाया। 20 साल की कनिका ने 46 और 19 साल की ऋचा ने नाबाद 31 रन बनाए। युवाओं के दम पर आरसीबी ने तो खाता खोल लिया है, लेकिन उसे टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
RCB Vs UP Highlights WPL 2023 Up Warriorz Vs Royal Challengers Bangalore Womens IPL Cricket Score 13th Match
विकेट लेने के बाद एलिस पैरी (बीच में) - फोटो : WPL
135 रन पर सिमट गई थी यूपी की टीम
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूपी वॉरियर्स की टीम 19.3 ओवर में 135 रन पर सिमट गई। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट में उसकी यह पहली जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
RCB Vs UP Highlights WPL 2023 Up Warriorz Vs Royal Challengers Bangalore Womens IPL Cricket Score 13th Match
कनिका आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
कनिका और ऋचा ने दिलाई जीत
कनिका ने 30 गेंद पर 46 रन बनाए। वहीं, ऋचा 32 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहीं। अनुभवी हीथर नाइट ने 24 रनों का योगदान दिया। सोफी डिवाइन ने 14 और एलिस पैरी ने 10 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना एक बार फिर फेल रहीं। वह खाता खोले बगैर आउट हो गईं। श्रेयंका पाटिल ने नाबाद पांच रन बनाए। यूपी वॉरियर्स के लिए दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए। सोफी एक्लेस्टोन, देविका वैद्य और ग्रेस हैरिस को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
RCB Vs UP Highlights WPL 2023 Up Warriorz Vs Royal Challengers Bangalore Womens IPL Cricket Score 13th Match
ग्रेस हैरिस - फोटो : WPL
ग्रेस हैरिस ने यूपी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
इससे पहले यूपी के लिए ग्रेस हैरिस ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। दीप्ति शर्मा और किरण नवगिरे ने 22-22 रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन ने 12 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के लिए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एलिस पैरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। सोफी डिवाइन और आशा शोभना को दो-दो सफलता मिली। मेगन शुट और श्रेयंका पाटिल ने एक-एक विकेट लिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed