फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 रन बनाते ही रविंद्र जडेजा ने किया कमाल, कपिल देव-तेंदुलकर के स्पेशल क्लब में शामिल

Tue, 05 Mar 2019 07:09 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Tue, 05 Mar 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
ravindra jadeja joins elite list of sachin tendulkar and kapil dev
रविंद्र जडेजा

टीम इंडिया के रविंद्र जडेजा मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे के दौरान सचिन तेंदुलकर और कपिल देव के विशेष ऑलराउंडर क्लब में शामिल हो गए। मैच में 10वां रन बनाते ही जडेजा वन-डे में 2,000 रन और 150 या इससे अधिक विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

ravindra jadeja joins elite list of sachin tendulkar and kapil dev
sachin tendulkar

तेंदुलकर ने जहां 463 वन-डे में 18,426 रन और 154 विकेट लिए, वहीं 1983 विश्व कप चैंपियन कप्तान कपिल देव ने अपने करियर में 3,783 रन और 254 विकेट चटकाए। जडेजा ने अब तक 148 वन-डे खेले, जिसमें 171 विकेट चटकाए हैं।

ravindra jadeja joins elite list of sachin tendulkar and kapil dev
Ravindra Jadeja

जडेजा ने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में हासिल की। वो जब क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए तब टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट पर 171 रन था। जडेजा ने कप्तान विराट कोहली का साथ निभाते हुए भारतीय पारी को संभालने का प्रयास किया। बता दें कि जडेजा पहले वन-डे में भी खेले थे, लेकिन तब उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। वैसे, जडेजा को पहले वन-डे में बल्लेबाजी का मौका भी नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ravindra jadeja joins elite list of sachin tendulkar and kapil dev
jadeja

याद हो कि जडेजा की 14 महीने बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई थी जब हार्दिक पांड्या एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे। एशिया कप में जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें वन-डे करियर में दोबारा मौके मिलने शुरू हुए।

विज्ञापन
ravindra jadeja joins elite list of sachin tendulkar and kapil dev
Ravindra Jadeja

जडेजा को उम्मीद होगी कि वह मौजूदा वन-डे सीरीज में दमदार प्रदर्शन करें ताकि 2019 विश्व कप में उन्हें टीम इंडिया में मौका मिल सके। वापसी के बाद जडेजा ने 12 मैचों में 16 विकेट चटकाए। बता दें कि टीम इंडिया मौजूदा पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है। हैदराबाद में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed