फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: अश्विन के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड, 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

Fri, 20 Sep 2024 09:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Sep 2024 09:53 AM IST
सार

अश्विन टेस्ट में अब तक छह शतक के अलावा 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। यानी कुल मिलाकर उन्होंने 20 पचास से ज्यादा के स्कोर बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 30+ फाइव विकेट हॉल लिए हैं, यानी 30 से ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin Sets World Record After Ton In India vs Bangladesh Test, 1st player to do so
अश्विन - फोटो : BCCI
भारत के स्टार क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया। इस शतक की बदौलत भारत एक बड़े स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा। एक वक्त 34 रन पर तीन विकेट गंवा चुके भारत को यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत की साझेदारी ने संभाला। फिर अश्विन और जडेजा की रिकॉर्ड साझेदारी ने टीम को 300 के पार पहुंचाया। छठे शतक के साथ ही अश्विन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए। 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी ने इससे पहले यह रिकॉर्ड नहीं बनाया था। आइए इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं...
Ravichandran Ashwin Sets World Record After Ton In India vs Bangladesh Test, 1st player to do so
अश्विन और जडेजा - फोटो : BCCI
अश्विन टेस्ट में अब तक छह शतक के अलावा 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। यानी कुल मिलाकर उन्होंने 20 पचास से ज्यादा के स्कोर बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 30+ फाइव विकेट हॉल लिए हैं, यानी 30 से ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। अश्विन के नाम 36 फाइव विकेट हॉल हैं। वह 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 20 50+ स्कोर और 30+ फाइव विकेट हॉल लेने वाले पहले क्रिकेटर हैं।
Ravichandran Ashwin Sets World Record After Ton In India vs Bangladesh Test, 1st player to do so
अश्विन और जडेजा - फोटो : BCCI
खास बात तो यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि अपने घरेलू मैदान पर हासिल की। चेन्नई में यह उनका दूसरा शतक रहा। भारत का स्कोर एक वक्त छह विकेट पर 144 रन था। इसके बाद जडेजा और अश्विन ने बांग्लादेश की गेंदबाजी लाइन अप की बखिया उधेड़ कर रख दी। अश्विन ने टेस्ट करियर का अपना सबसे तेज शतक लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ravichandran Ashwin Sets World Record After Ton In India vs Bangladesh Test, 1st player to do so
अश्विन और जडेजा - फोटो : BCCI
अश्विन ने आठवें या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट मैचों में चार टेस्ट शतक लगाए हैं। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेनियल विटोरी के नाम टेस्ट में आठवें या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा पांच शतक हैं। 38 वर्षीय अश्विन का चेपॉक स्टेडियम में शानदार रिकॉर्ड है। पांच टेस्ट की सात पारियों में अश्विन ने 55 से ज्यादा की औसत से 330+ रन बनाए हैं। इनमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
Ravichandran Ashwin Sets World Record After Ton In India vs Bangladesh Test, 1st player to do so
अश्विन और जडेजा - फोटो : BCCI
अश्विन ने चेपॉक में 23.60 की औसत से 30 विकेट भी लिए हैं, जिसमें 103 रन देकर सात विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। अश्विन गारफील्ड सोबर्स (वेस्टइंडीज), कपिल देव (भारत), क्रिस केर्न्स (न्यूजीलैंड), और इयान बॉथम (इंग्लैंड) जैसे शीर्ष ऑलराउंडरों में शामिल हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में किसी एक मैदान पर कई पांच विकेट हॉल और कई शतक लगाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed