{"_id":"5c8d1efcbdec2213e272eafe","slug":"ravichandran-ashwin-says-i-am-no-slouch-in-white-ball-cricket-on-odi-exclusion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अश्विन का वन-डे क्रिकेट में न खेलने को लेकर बड़ा बयान, कही दिल छू लेने वाली बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अश्विन का वन-डे क्रिकेट में न खेलने को लेकर बड़ा बयान, कही दिल छू लेने वाली बात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 17 Mar 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को कहा कि वन-डे क्रिकेट को लेकर उनके बारे में एक राय बन गई है लेकिन वह इस प्रारुप के लिए उपयुक्त हैं। अश्विन से पहले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी कहा था कि भारतीय क्रिकेट में ऐसी राय बन गयी है कि वह टेस्ट गेंदबाज है जिससे वन-डे में उन्हें मौका नहीं मिल रहा है।
2 of 4
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : file photo
अश्विन को 2017 के वेस्टइंडीज दौरे के बाद एकदिवसीय टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि टीम प्रबंध को लगता है कि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे कलाई के स्पिनर बेहतर विकल्प है।
3 of 4
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : file photo
अश्विन से जब एकदिवसीय प्रारूप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता, यह एक राय बन गयी है। मैं इसके लिए उपयुक्त हूं। सफेद गेंद (एकदिवसीय) के प्रारूप में मेरा रिकार्ड उतना बुरा नहीं है। यह सिर्फ सोच की बात है कि आधुनिक दौर के क्रिकेट में कलाई के स्पिनर बेहतर हैं इसलिये मैं बाहर हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ravichandran ashwin
- फोटो : File
अश्विन ने याद दिलाया की उन्होंने 30 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गये अपने आखिरी एकदिवसीय में 28 रन देकर तीन विकेट लिये थे। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने अंतिम एकदिवसीय में 28 रन देकर तीन विकेट लिये थे। मैं जब भी अपने करियर का देखूंगा तो यह कहूंगा कि मैं अपने प्रदर्शन के कारण नहीं बल्कि टीम की जरूरत के कारण बाहर किया गया।' इनपुट-भाषा
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।