भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे में टेस्ट सीरीज गंवा दी है लेकिन कोच रवि शास्त्री का मानना है कि विदेशी पिचों पर मौजूदा टीम का प्रदर्शन 15-20 वर्षों में पिछली कई टीमों से बेहतर रहा है। भारतीय टीम ने साउथम्पटन में चौथा टेस्ट 62 रन से गंवा दिया था और पांच मैचों की सीरीज में 1-3 से पिछड़ चुकी है।
शास्त्री ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों के प्रयासों में कमी नहीं रही है। अगर आप पिछले तीन वर्षों को देखें तो हमने विदेश में नौ मैच और तीन सीरीज (एक बार विंडीज, दो बार श्रीलंका) जीती हैं। मुझे नजर नहीं आता कि पिछले 15-20 वर्षों में किसी अन्य भारतीय टीम ने इतने कम समय में इतना बेहतर प्रदर्शन किया हो। इस सीरीज में कई महान खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। टीम में संकल्प है बस मानसिक मजबूती की जरूरत है।
3 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
शास्त्री ने कहा, 'श्रृंखला का नतीजा 3-1 है जिसका मतलब भारत ने श्रृंखला गवां दी है। इस नतीजे से यह पता नहीं चलता है कि यह श्रृंखला 3-1 से भारत के पक्ष में या दो-दो की बराबरी पर भी हो सकती थी। पिछले मैच के बाद खिलाड़ियों को दुखी होना चाहिए और वे दुखी है लेकिन यह टीम आसानी से हार नहीं मानने वाली है।'
4 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
भारतीय टीम के कोच ने बल्लेबाजों को सही शॉट चयन की सलाह देते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है सही शॉट चयन होना चाहिए था। हम चाय (साउथम्प्टन) के विश्राम के बाद अच्छी स्थिति में थे लेकिन हमने उसे गवां दिया। यह ऐसा क्षेत्र है जिसपर हमें काम करना होगा और टीम की जरूरत को समझना होगा।'
5 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : SELF
उन्होंने कहा, 'जब हम चार विकेट पर 180 पर थे तो मुझे लगा कि हम 75-80 रन की बढ़त हासिल कर सकते थे और वह जरूरी होता। एजबेस्टन का मैच किसी के पाले में जा सकता था। एक समय इंग्लैंड की टीम की स्थिति मजबूत थी लेकिन हम वापसी करने में कामयाब रहे। पहले दिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद हमें काफी आगे होना चाहिए था।'