फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12 में दिख सकता है टीम इंडिया से बैन हो चुका खिलाड़ी, जरीन खान के साथ कर चुका है फिल्म

Thu, 06 Sep 2018 08:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
बिग बॉस 12: Indian cricketer S Sreesanth debut with Zareen Khan to take part in Big Boss 12
-

रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन-12 के शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। हर साल की तरह इस साल भी होने वाले इस शो में कई प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। मगर इसी बीच मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खबर यह है कि इस शो में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत भी हिस्सा लेने वाले हैं।

बिग बॉस 12: Indian cricketer S Sreesanth debut with Zareen Khan to take part in Big Boss 12
एस श्रीसंत

दरअसल, एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में सलमान ने अपने इस शो के लिए छोटे पर्दे की अदाकारा के साथ-साथ टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में नजर आ चुके श्रीसंत को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अब तक इस पर खुलासा नहीं हो पाया है कि श्रीसंत 'बिग बॉस 12' का हिस्सा बनेंगे या नहीं।

बिग बॉस 12: Indian cricketer S Sreesanth debut with Zareen Khan to take part in Big Boss 12
एस श्रीसंत - फोटो : HT

बता दें कि आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के कारण श्रीसंत पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट और वन-डे साल 2011 में खेला था। जिसके बाद उनके क्रिकेट करियर में दाग लग गया और तब से वह टीम से बाहर हैं। इसके बाद सितंबर, 2013 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा उनपर आजीवन बैन लगा दिया गया। इससे बाद वह क्रिकेट में लौटने की तमाम कोशिश किए लेकिन निराशा हाथ लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस 12: Indian cricketer S Sreesanth debut with Zareen Khan to take part in Big Boss 12
एस श्रीसंत - फोटो : self

वहीं, साल 2017 में श्रीसंत ने बॉलीवूड में एंट्री की और बॉलीवुड की अदाकारा जरीन खान के साथ 'अक्सर-2' फिल्म में एक वकील की भूमिका अदा की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी किस्मत राजनीति में भी आजमाई। साल 2016 में श्रीसंत ने भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़े और अब उनके बिग बॉस में एंट्री की खबरें जोरों पर है। 

विज्ञापन
बिग बॉस 12: Indian cricketer S Sreesanth debut with Zareen Khan to take part in Big Boss 12
salman khan bigg boss

बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान की होस्टिंग वाला यह शो इस बार यह लोनावला की जगह गोवा में लॉन्च किया जाने वाला है। हाल ही में सलमान गोवा पहुंचे थे। इस शो आागाज 16 सितंबर से होने वाला है। खबरों की माने तो इस शो में सृष्टि रोडे, दिव्या अग्रवाल और शालीन भनोट जैसे सितारे भी प्रतिभागी के तौर पर दिखाई देने वाले हैं। सभी हस्तियां घर के अंदर अकेले ही एंट्री करेंगी। जबकि कॉमनर्स को जोड़ियों में भेजा जाएगा। कुल मिलाकर इसमें 21 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed