{"_id":"5b9baa1c867a557ff47ddd2d","slug":"ravi-shastri-says-sam-curran-performed-well-against-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- इंग्लैंड नहीं इस अकेले खिलाड़ी से हार गई टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोच रवि शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- इंग्लैंड नहीं इस अकेले खिलाड़ी से हार गई टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि टेस्ट सीरीज में वे इंग्लैंड के सामूहिक प्रयास से नहीं हारे बल्कि हरफनमौला सैम करन के शानदार खेल ने उन्हें संकट में डाला। भारत को पांच मैचों की सीरीज में 1-4 से पराजय झेलनी पड़ी, लेकिन शास्त्री ने कहा कि स्कोर से यह पता नहीं चलता कि टीम ने कितना जुझारूपन दिखाया।
2 of 5
ravi shastri
उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को दिये इंटरव्यू में कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि हम बुरी तरह नाकाम रहे लेकिन हमने कोशिश की। हमें जहां जरूरी है , वहां श्रेय देना चाहिए। विराट और मुझे मैन आफ द सीरिज चुनने को कहा और हम दोनों ने सैम कुरेन को चुना। उसने हमें बहुत नुकसान पहुंचाया। इंग्लैंड से ज्यादा कुरेन ने हमें परेशान किया।'
3 of 5
sam curran
उन्होंने कहा ,'पहले टेस्ट में इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 87 रन था, लेकिन फिर कुरेन ने रन बनाये। चौथे टेस्ट में उनका स्कोर पहली पारी में छह विकेट पर 86 रन था लेकिन बाद में उसने रन बनाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
team india
रवि शास्त्री ने कहा, 'एजबेस्टन में पहली पारी में हमारा स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन था, लेकिन उसने विकेट ले लिए ।सीरीज में अहम मौकों पर उसने रन बनाये या विकेट लिए।'
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
उन्होंने कहा ,'हम अभी भी दुनिया की नंबर एक टीम है और इंग्लैंड को पता है कि हमने कितना अच्छा संघर्ष किया। मीडिया को पता है कि हमने कितना जुझारूपन दिखाया। हमारे प्रशंसकों को पता है। हमें खुद भीतर से पता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।