फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे स्पेशलः यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर थे चेतन चौहान

Sat, 15 Sep 2018 05:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
Chetan Chauhan birthday special: he was the first Test cricketer tom make this record
चेतन चौहान

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान शनिवार को अपना 71वां बर्थडे मनाएंगे। 21 जुलाई 1947 को यूपी के बरेली में जन्मे चेतन चौहान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था। टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट और 7 वन-डे मैच खेलने वाले चेतन चौहान के जन्मदिन के मौके पर आइये जानते हैं उनका यह अनोखा रिकॉर्डः


 

Chetan Chauhan birthday special: he was the first Test cricketer tom make this record
चेतन चौहान

चेतन चौहान ने सितंबर 1969 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में उन्होंने पहले 25 मिनट तक कोई रन नहीं बनाया, लेकिन फिर लगातार दो बॉल पर चौका और छक्का लगाकर खाता खोला था। 

Chetan Chauhan birthday special: he was the first Test cricketer tom make this record
निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री चेतन चौहान बैटिगं करते हुये - फोटो : अमर उजाला

चौहान ने अपने टेस्ट करियर में 40 मैचों में 31.57 के औसत से 2084 रन बनाए, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, वन-डे करियर में 7 मैचों में 21.86 के औसत से 153 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chetan Chauhan birthday special: he was the first Test cricketer tom make this record
चेतन चौहान

इस पूर्व क्रिकेटर ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 179 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 11,143 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 59 अर्धशतक लगाए। मगर उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में एक भी शतक नहीं लगा सके।
 

विज्ञापन
Chetan Chauhan birthday special: he was the first Test cricketer tom make this record
चेतन चौहान

चेतन चौहान बिना शतक लगाए टेस्ट करियर में 2 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। सालों तक उनके नाम ये अनोखा रिकॉर्ड दर्ज रहा। सालों बाद उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ने की। उन्होंने टेस्ट करियर में बिना शतक लगाए दो हजार रन पूरे किए। वॉर्न ने अपने टेस्ट करियर में 145 मैच खेलकर 3184 रन बनाए,  इस दौरान वे भी कोई शतक नहीं लगा पाए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed