भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच को चुनने के लिए बनाई गई क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य और पूर्व कोच अंशुमन गायकवाड़ ने इस बात का इशारा किया है कि रवि शास्त्री ही आने वाले समय में टीम इंडिया के कोच बने रहेंगे। गायकवाड़ के साथ ही कपिल देव और शांता रंगास्वामी भी इस समिति में शामिल है।
मिड डे से बातचीत में गायकवाड़ ने कहा कि 'टीम इंडिया के हेड कोच के पद पर रहते हुए रवि शास्त्री का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। मेरे हिसाब से रवि शास्त्री को छोड़कर बाकी सभी पदों के लिए आवेदन करने वालों पर विचार किया जाएगा। कोच कौन बनेगा यह आवेदन करने वालों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है और वो बीसीसीआई के मापदंडों पर खरे उतरते हैं या नहीं।'
बीसीसीआई ने हेड कोच के साथ ही बैटिंग, फील्डिंग और बॉलिंग कोच के लिए भी आवेदन जारी किए हैं। अंशुमन ने भारतीय बॉलिंग कोच भरत अरुण की भी तारीफ करते हुए कहा कि, 'पिछले 18-20 महीनों में अरुण ने भारतीय गेंदबाजी में काफी सुधार किया है। मोहम्मद शमी अपने बेस्ट फॉर्म में वापसी कर चुके हैं, वहीं बुमराह का लगातार शानदार प्रदर्शन यह दिखाता है कि अरुण ने टीम की गेंदबाजी में सुधार के लिए अच्छा काम किया है।'
3 of 4
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच के चयन के लिए बीसीसीआई की प्रशासक समिति ने नई क्रिकेट सलाहकार समिति बनाई है। जिसमें देश को 1983 में पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव, पूर्व कोच अंशुमान गायकवाड़ और महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी शामिल हैं। ये तीनों मिलकर टीम इंडिया के नए कोच का चयन करेंगे।
टीम इंडिया के मुख्य कोच के लिए 13 या 14 अगस्त को इंटरव्यू होने हैं। हेड कोच और सपोर्ट स्टाफ के लिए अर्जी दाखिल करने के लिए 30 जुलाई आखिरी तारीख है। गायकवाड़ ने कहा कि हम पूरी तरह बाहर वाले हैं, अगर टीम के खिलाड़ियों से बात करने की अनुमती बोर्ड देता है, तो हमें खुशी होगी। इससे हम उनसे कोच के बारे में फीडबैक ले सकेंगे। वेस्टइंडीज दौरे के बाद रवि शास्त्री समेत बाकी के सपोर्ट स्टाफ का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।