कभी टीम इंडिया की 'दीवार' कहलाए जाने वाले राहुल द्रविड़ के बेटे समित का बेहतरीन फॉर्म जारी है। दो माह के भीतर दो दोहरे शतक जमा चुके इस नन्हे सितारे ने अब एक और धमाका कर दिया। अपने ऑलराउंड खेल के बूते समित ने माल्या अदिति इंटरनेशनल स्कूल को BTR शिल्ड अंडर-14 ग्रुप 1, डिविजन II टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
2 of 4
समित द्रविड
- फोटो : crictracker.com
25 फरवरी यानी मंगवालर को जूनियर द्रविड़ ने न सिर्फ 24 चौके की मदद से 131 गेंदों में 166 रन की पारी खेली बल्कि गेंद से भी कमाल दिखाते हुए महज 35 रन देकर चार विकेट भी चटकाए। इस बेहतरीन खेल के बूते समित की टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 330 रन बनाकर विपक्षियों को 182 रन पर ही समेट दिया।
3 of 4
राहुल द्रविड़ के बेटे समित
- फोटो : सोशल मीडिया
दो माह के भीतर दो दोहरा शतक, एक शतक
समित, सिर्फ 14 साल के हैं और उन्होंने दो महीने से कम समय में दो दोहरा शतक और एक शतक जमाया है। इसके पहले इसी टूर्नामेंट में समित ने श्रीकुमारन स्कूल के खिलाफ 204 रन की पारी खेली थी। 267 रन की विशाल जीत में इस 'लाल' ने दो विकेट भी लिए। उसके पहले 2019 दिसंबर में उन्होंने U-14 इंटर जोनल टूर्नामेंट में वाइस प्रेसिडेंट इलेवन की ओर से खेलते हुए धारवाड़ जोन के खिलाफ डबल सेंचुरी बनाई थी। कोलकाता में खेली गई यह 201 रन की पारी 256 गेंदों पर समाप्त हुई थी, जिसमें 22 चौके भी आए थे। ड्रॉ रहे उस मैच में भी समित द्रविड़ ने तीन विकेट निकाले थे।
4 of 4
राहुल द्रविड़
- फोटो : ट्विटर
संन्यास के बाद भी द्रविड़ का योगदान जारी
रिटायरमेंट लेने के बावजूद पूर्व भारतीय कप्तान लगातार सक्रिय तौर पर क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। भारतीय क्रिकेट की नई पौध तैयार करने वाले राहुल को 2015 में भारत ए और अंडर-19 टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। अपने कार्यकाल में उन्होंने 2016 में U-19 टीम को विश्व कप के फाइनल में एंट्री दिलवाई। 2018 में उन्होंने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 टीम को विश्व कप दिलवाया। फिलहाल वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक (क्रिकेट) का पद संभाल रहे हैं।