फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाइनल से पहले विराट को मिली 'द वॉल' की सलाह, कहा- न करें ये काम

Sun, 18 Jun 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 18 Jun 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
 Rahul Dravid’s Advice to Virat Kohli Before Big Final Against Pakistan 
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मुकाबले को लेकर दोनों टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं। ऐसे में द वॉल के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली को सलाह दी है। 

फाइनल से पहले विराट को मिली 'द वॉल' की सलाह, कहा- न करें ये काम

 Rahul Dravid’s Advice to Virat Kohli Before Big Final Against Pakistan 
विराट कोहली - फोटो : ICC

द्रविड़ ने कहा, कैप्टन कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ टीम में अनावश्यक बदलाव करने से बचना चाहिए। राहुल ने कहा, मुझे लगता है कि उन्हें उन्हीं चीजों पर टिके रहना चाहिए जिनसे अब तक सकारात्मक नतीजे मिले हैं। भारत को लक्ष्य का पीछा करना पसंद है। टीम इंडिया में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्हें इस तरह के मैच खेलने का पुराना अनुभव है। उन्हें यह अच्छी तरह मालूम है कि दबाव का सामना किस तरह किया जाता है। 

फाइनल से पहले विराट को मिली 'द वॉल' की सलाह, कहा- न करें ये काम

 Rahul Dravid’s Advice to Virat Kohli Before Big Final Against Pakistan 
चैंपियंस ट्रॉफी: इस मामले में टॉप पर पहुंची रोहित-धवन की जोड़ी - फोटो : International Cricket Council
लोग ये पूछ सकते हैं भारतीय टीम पहले दस ओवरों में 4.8 की औसत से रन क्यों बना रहे हैं। लेकिन इसी रास्ते पर चलकर टीम इंडिया बड़े स्कोर की नींव रख रही है। शिखर धवन और रोहित शर्मा को यह बात अच्छी तरह से मालूम है कि उनके बाद टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, केदार जाधव और रविंद्र जडेजा जैसे बल्लेबाज हैं जो अंतिम ओवरों मे धुंआधार तरीके से रन बना सकते हैं यदि वो शुरुआती दौर में विकेट बचाते हैं तो बीच के ओवरों में वो स्पिन का भी अच्छे से सामना कर सकते हैं। भारतीय बल्लेबाज अच्छा कर रहे हैं और उन्हें इसमें कोई बदलाव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल से पहले विराट को मिली 'द वॉल' की सलाह, कहा- न करें ये काम

 Rahul Dravid’s Advice to Virat Kohli Before Big Final Against Pakistan 
शोएब मलिक
पाकिस्तानी टीम के लिए द्रविड़ ने कहा, शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज जैसे खिलाड़ियों को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी चाहिए यदि वो भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश करना चाहते हैं। पाकिस्तानी गेंदबाजी के बार में द्रविड़ ने कहा, पिछले मैच में भारत के साथ खेलने के बाद उन्होंने सीख हासिल की है। पिछली बार भारतीय बल्लेबाजों ने उन्हें विकेट नहीं दिए थे। इसके बाद आखिरी 7 से 8 ओवर में धुंआधार बल्लेबाजी की थी इसलिए इस बार वो ऐसा नहीं होने देना चाहेंगे।
विज्ञापन

फाइनल से पहले विराट को मिली 'द वॉल' की सलाह, कहा- न करें ये काम

 Rahul Dravid’s Advice to Virat Kohli Before Big Final Against Pakistan 
हसन अली - फोटो : IPL
हसन अली अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं उनकी सबसे अच्छी बात यह है उनकी लेंथ है। वो गेंद को पिच करते हैं। बल्लेबाज इन परिस्थितियों में उसे ड्राइव करने की कोशिश में और अपना  विकेट गंवा देते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed