{"_id":"594503244f1c1b34668b45a4","slug":"rahul-dravid-s-advice-to-virat-kohli-before-big-final-against-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फाइनल से पहले विराट को मिली 'द वॉल' की सलाह, कहा- न करें ये काम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फाइनल से पहले विराट को मिली 'द वॉल' की सलाह, कहा- न करें ये काम
Sun, 18 Jun 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राहुल द्रविड़
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मुकाबले को लेकर दोनों टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं। ऐसे में द वॉल के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली को सलाह दी है।
फाइनल से पहले विराट को मिली 'द वॉल' की सलाह, कहा- न करें ये काम
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ICC
द्रविड़ ने कहा, कैप्टन कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ टीम में अनावश्यक बदलाव करने से बचना चाहिए। राहुल ने कहा, मुझे लगता है कि उन्हें उन्हीं चीजों पर टिके रहना चाहिए जिनसे अब तक सकारात्मक नतीजे मिले हैं। भारत को लक्ष्य का पीछा करना पसंद है। टीम इंडिया में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्हें इस तरह के मैच खेलने का पुराना अनुभव है। उन्हें यह अच्छी तरह मालूम है कि दबाव का सामना किस तरह किया जाता है।
फाइनल से पहले विराट को मिली 'द वॉल' की सलाह, कहा- न करें ये काम
3 of 5
चैंपियंस ट्रॉफी: इस मामले में टॉप पर पहुंची रोहित-धवन की जोड़ी
- फोटो : International Cricket Council
लोग ये पूछ सकते हैं भारतीय टीम पहले दस ओवरों में 4.8 की औसत से रन क्यों बना रहे हैं। लेकिन इसी रास्ते पर चलकर टीम इंडिया बड़े स्कोर की नींव रख रही है। शिखर धवन और रोहित शर्मा को यह बात अच्छी तरह से मालूम है कि उनके बाद टीम इंडिया में हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, केदार जाधव और रविंद्र जडेजा जैसे बल्लेबाज हैं जो अंतिम ओवरों मे धुंआधार तरीके से रन बना सकते हैं यदि वो शुरुआती दौर में विकेट बचाते हैं तो बीच के ओवरों में वो स्पिन का भी अच्छे से सामना कर सकते हैं। भारतीय बल्लेबाज अच्छा कर रहे हैं और उन्हें इसमें कोई बदलाव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनल से पहले विराट को मिली 'द वॉल' की सलाह, कहा- न करें ये काम
4 of 5
शोएब मलिक
पाकिस्तानी टीम के लिए द्रविड़ ने कहा, शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज जैसे खिलाड़ियों को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी चाहिए यदि वो भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश करना चाहते हैं। पाकिस्तानी गेंदबाजी के बार में द्रविड़ ने कहा, पिछले मैच में भारत के साथ खेलने के बाद उन्होंने सीख हासिल की है। पिछली बार भारतीय बल्लेबाजों ने उन्हें विकेट नहीं दिए थे। इसके बाद आखिरी 7 से 8 ओवर में धुंआधार बल्लेबाजी की थी इसलिए इस बार वो ऐसा नहीं होने देना चाहेंगे।
विज्ञापन
फाइनल से पहले विराट को मिली 'द वॉल' की सलाह, कहा- न करें ये काम
5 of 5
हसन अली
- फोटो : IPL
हसन अली अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं उनकी सबसे अच्छी बात यह है उनकी लेंथ है। वो गेंद को पिच करते हैं। बल्लेबाज इन परिस्थितियों में उसे ड्राइव करने की कोशिश में और अपना विकेट गंवा देते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।