फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द्रविड़ को पीछे छोड़ ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने केएल राहुल!

Sat, 12 Aug 2017 04:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 12 Aug 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
Rahul becomes the first Indian player to score seven consecutive fifty-plus scores in Tests
लोकेश राहुल - फोटो : espncricinfo

टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। वो टेस्ट में लगातार 7 अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। 

द्रविड़ को पीछे छोड़ ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने केएल राहुल!

Rahul becomes the first Indian player to score seven consecutive fifty-plus scores in Tests
केएल राहुल - फोटो : SELF

25 वर्षीय राहुल ने शनिवार को पल्लेकली स्टेडियम में लहिरू कुमार द्वारा किए पारी के 20वें ओवर की चौथी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए और अपने टेस्ट करियर का 9वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान चार मर्तबा गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा।

द्रविड़ को पीछे छोड़ ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने केएल राहुल!

Rahul becomes the first Indian player to score seven consecutive fifty-plus scores in Tests
kl rahul

दाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट यानी दूसरे टेस्ट में वापसी करके भी अर्धशतक ठोंका था। आज राहुल ने लगातार 7वां अर्धशतक जड़कर पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों राहुल द्रविड़ और गुंडप्पा विश्वनाथ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टेस्ट में लगातार 6-6 अर्धशतक जड़े थे। बता दें कि बुखार की वजह से राहुल ने गॉल टेस्ट नहीं खेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्रविड़ को पीछे छोड़ ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने केएल राहुल!

Rahul becomes the first Indian player to score seven consecutive fifty-plus scores in Tests
लोकेश राहुल - फोटो : ESPN

इसके साथ ही राहुल अब टेस्ट में लगातार 7 अर्धशतक लगाने वाले विश्व के बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में राहुल से पहले लगातार सात फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज हैं- एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज), एंडी फ्लॉवर (जिम्बाब्वे), शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज), कुमार संगकारा (श्रीलंका) और क्रिस रॉजर्स (ऑस्ट्रेलिया)। राहुल टेस्ट में लगातार 7 अर्धशतक लगाने वाले विश्व के छठे बल्लेबाज बने।

विज्ञापन

द्रविड़ को पीछे छोड़ ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने केएल राहुल!

Rahul becomes the first Indian player to score seven consecutive fifty-plus scores in Tests
केएल राहुल - फोटो : SELF

इससे पहले राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार 5 अर्धशतक ठोंके थे। तब उन्होंने बैंगलोर (90 और 51 रन), रांची (67 रन) और धर्मशाला (60 और 51* रन) की पारियां खेली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed