भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार स्पिनर राधा यादव ने महज चार महीनों के भीतर तीन बड़े खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी शानदार गेंदबाजी और निर्णायक मौकों पर दमदार प्रदर्शन ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। रविवार को राधा यादव की अगुवाई में भारत ए ने बांग्लादेश को फाइनल मुकाबले में हराकर महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब जीता। लगातार दूसरी बार भारत ने यह ट्रॉफी अपने नाम की।
2 of 4
महिला वनडे विश्व कप 2025
- फोटो : ANI
महिला वनडे विश्व कप 2025
राधा यादव की इस सुनहरी यात्रा की शुरुआत महिला वनडे विश्व कप 2025 से हुई, जहां उन्होंने मध्य ओवरों में विकेट निकालकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। विश्व कप जैसे बड़े मंच पर उनका आत्मविश्वास और नियंत्रण काबिल-ए-तारीफ रहा। नवंबर में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को अपना शिकार बनाया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। 52 साल के महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था।
3 of 4
आरसीबी बनी विजेता
- फोटो : PTI
महिला प्रीमियर लीग 2026
इसके बाद राधा यादव ने घरेलू टी20 लीग में भी राधा का जादू चला और उनकी टीम ने महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने किफायती गेंदबाजी के साथ-साथ महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस लीग के फाइनल में आरसीबी का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। खिताबी मैच में आरसीबी ने दिल्ली को छह विकेट से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले टीम 2024 में चैंपियन बनी थी। वहीं, दिल्ली लगातार चौथी बार खिताब जीतने से चूक गई।
4 of 4
भारत बना विजेता
- फोटो : BCCI Women
महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026
सफलता का सिलसिला यहीं नहीं रुका। एशियाई मंच पर भी राधा यादव ने अपनी चमक बिखेरी। महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में राधा ने शानदार स्पेल डालते हुए विपक्षी टीमों की कमर तोड़ दी। फाइनल मुकाबले में उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई।