{"_id":"5a9e58ef4f1c1b82408b5799","slug":"quinton-de-kock-s-sister-warning-to-david-warner-after-watching-viral-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डेविड वॉर्नर पर डी कॉक की बहन का हमला, दे डाली बड़ी चेतावनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डेविड वॉर्नर पर डी कॉक की बहन का हमला, दे डाली बड़ी चेतावनी
Tue, 06 Mar 2018 02:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Mar 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Quinton de Kock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान द. अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीत लिया है। हालांकि इस मैच के परिणाम, मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी और ऐडन मार्करम की शानदार बल्लेबाजी से ज्यादा चर्चाएं वॉर्नर और डी कॉक के बारे में हो रही हैं। दरअसल ड्रेसिंग रूम में दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई जुबानी मुठभेड़ का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 of 5
David Warner
इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर प्रोटियाज के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक पर बुरी तरह चिल्ला रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद इस फुटेज को सोशल मीडिया पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
3 of 5
Quinton de Kock
वहीं डेविड वॉर्नर की इस हरकत के बाद डी कॉक की बहन ने उन पर जमकर हमला बोला। डेलीन डिकॉक ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैं तुम्हें देख लूंगी वॉर्नर।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Quinton de Kock and David Warner
बता दें कि दोनों खिलाड़ियों के बीच यह आपसी विवाद पहले टेस्ट के चौथे दिन हुआ। दरअसल दूसरी पारी में मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी द. अफ्रीका के शुरुआत तीन विकेट जल्दी ही गिर गए थे। इसके बाद डी कॉक ने ऐडन मार्करम के साथ मिलकर पारी को संभाला।
विज्ञापन
5 of 5
क्विंटन डी कॉक
इसी बीच द. अफ्रीका के लिए शानदार पारी खेलने वाले डी कॉक कंगारू खिलाड़ियों की आंखों में चुभने लगे। इस दौरान शांत स्वभाव के डी कॉक पर डेविड वॉर्नर ने कई बार फब्तियां कसी। इतनी ही नहीं टी ब्रेक के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।