फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेविड वॉर्नर पर डी कॉक की बहन का हमला, दे डाली बड़ी चेतावनी

Tue, 06 Mar 2018 02:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
Quinton de Kock’s sister warning to David Warner after watching viral video
Quinton de Kock

ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान द. अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीत लिया है। हालांकि इस मैच के परिणाम, मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी और ऐडन मार्करम की शानदार बल्लेबाजी से ज्यादा चर्चाएं वॉर्नर और डी कॉक के बारे में हो रही हैं। दरअसल ड्रेसिंग रूम में दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई जुबानी मुठभेड़ का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Quinton de Kock’s sister warning to David Warner after watching viral video
David Warner

इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर प्रोटियाज के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक पर बुरी तरह चिल्ला रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद इस फुटेज को सोशल मीडिया पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

Quinton de Kock’s sister warning to David Warner after watching viral video
Quinton de Kock

वहीं डेविड वॉर्नर की इस हरकत के बाद डी कॉक की बहन ने उन पर जमकर हमला बोला। डेलीन डिकॉक ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैं तुम्हें देख लूंगी वॉर्नर।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Quinton de Kock’s sister warning to David Warner after watching viral video
Quinton de Kock and David Warner

बता दें कि दोनों खिलाड़ियों के बीच यह आपसी विवाद पहले टेस्ट के चौथे दिन हुआ। दरअसल दूसरी पारी में मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी द. अफ्रीका के शुरुआत तीन विकेट जल्दी ही गिर गए थे। इसके बाद डी कॉक ने ऐडन मार्करम के साथ मिलकर पारी को संभाला।

विज्ञापन
Quinton de Kock’s sister warning to David Warner after watching viral video
क्विंटन डी कॉक

इसी बीच द. अफ्रीका के लिए शानदार पारी खेलने वाले डी कॉक कंगारू खिलाड़ियों की आंखों में चुभने लगे। इस दौरान शांत स्वभाव के डी कॉक पर डेविड वॉर्नर ने कई बार फब्तियां कसी। इतनी ही नहीं टी ब्रेक के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed