फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बोल्ड' बलोच जो अपने वादों से बन गई थी पाक की 'पूनम पांडे'

Mon, 18 Jul 2016 11:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
Qandeel Baloch 5 Cricket controversies
Qandeel Baloch
विवादित पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की उसके ही भाई ने मुल्तान में हत्या कर दी है। खूबसूरत बलोच क्रिकेट से जुड़ी खबरों के कारण लगातार चर्चा में रहीं। उनको सबसे ज्यादा लोकप्रियता तब मिली जब इस साल मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की जीत पर न्यूड होने की बात कहकर अपने देश में सनसनी फैला दी थी। बाद में वह भारत में भी चर्चित हो गईं।

'बोल्ड' बलोच जो अपने वादों से बन गई थी पाक की 'पूनम पांडे'

Qandeel Baloch 5 Cricket controversies
- फोटो : Facebook
कंदील बलोच अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थी और उन्हें पाकिस्तान का पूनम पांडे तक कहा जाने लगा था। लेकिन इसी अंदाज के कारण वह लगातार कट्टरपंथियों के निशाने पर भी रहीं। और यही कारण था कि वह कहां रहती हैं इसके बारे में कभी नहीं बताया। आइए, जानते हैं बोल्ड बलोच के क्रिकेट से जुड़ी 5 विवादित बयान।

'बोल्ड' बलोच जो अपने वादों से बन गई थी पाक की 'पूनम पांडे'

- फोटो : Facebook
पाकिस्तान की मॉडल कंदील बलोच ने टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले एक विवादित वादा किया था कि अगर उनकी टीम भारत को हरा देती है तो वह न्यूड हो जाएगी और स्ट्रीप डांस करेगी। उनका यह काम कप्तान शाहिद अफरीदी को समर्पित होगा। हालांकि फेसबुक पर अपलोडेड वीडियो में इस मॉडल ने भारत और पाक के बीच मैच की तारीख 19 के बजाए 18 मार्च कह दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बोल्ड' बलोच जो अपने वादों से बन गई थी पाक की 'पूनम पांडे'

- फोटो : facebook
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से इस मैच के हार जाने के बाद कंदील बलोच बेहद नाराज दिखीं और जीत के बाद पूरे मुल्क के लिए न्यूड डांस का ऑफर देने वाली इस पाकिस्तानी मॉडल ने हार के बाद रो-रो कर टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी को खूब गालियां भी दी। मॉडल ने वीडियो के जरिए कहा कि अफरीदी एंड कंपनी अब पाकिस्तान न आए, यहां उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। हालांकि उन्होंने टीम इंडिया को उसकी जीत पर बधाई भी दी और भारतीय खिलाड़ियों के 
लिए डांस भी किया।
विज्ञापन

'बोल्ड' बलोच जो अपने वादों से बन गई थी पाक की 'पूनम पांडे'

Qandeel Baloch 5 Cricket controversies
- फोटो : Facebook
भारत पर पाकिस्तान की जीत पर स्ट्रिप डांस करने का वादा करने वाली पाक मॉडल कंदील बलोच का दिल विराट कोहली पर आया था और करीब 2 बार प्यार का ऑफर दिया था। दूसरी बार उन्होंने अप्रैल में कोहली से उनके ऑफर को स्वीकार करने का अनुरोध भी किया था। अपने एक फेसबुक वीडियो पोस्ट में कहा था कि विराट उनके लिए अनुष्का को छोड़ दें।
उन्होंने कहा, "ओह माय गॉड, विराट कोहली बेहद मोहक हैं। प्लीज कोहली मेरे लिए अनुष्का को छोड़ दो..।" मार्च में भी उन्होंने ऐसा ही एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था, "विराट बेबी अनुष्का शर्मा ही क्या?"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed