आठ महीने ले लंबे अंतराल के बाद टेस्ट सीरीज खेल रही टीम इंडिया की नजर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी। 30 अगस्त (शुक्रवार) से शुरू हो रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम जीत के साथ टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपना स्थान मजबूत करना चाहेगी। टी-20 और वन-डे सीरीज जीतने के बाद अब विराट सेना टेस्ट सीरीज जीतकर अपने कैरेबियाई दौरे का विजयी अंत करना चाहेगी।
पहला टेस्ट जीतने के बावजूद कप्तान विराट कोहली के उपर दबाव इस बात को लेकर होगा कि वह किसे अंतिम एकादश में मौका दें और किसे बाहर रखें। ऐसे में आइए जानते हैं वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 of 7
मयंक-राहुल
- फोटो : social media
ओपनर्स
पहले टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाने के बावजूद मयंक अग्रवाल को एक बार फिर से ओपनिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। उनके जोड़ीदार के रूप में उनके साथी केएल राहुल पर टीम फिर से भरोसा जता सकती है।
मध्यक्रम
पहले टेस्ट में टीम इंडिया के लिए मध्यक्रम ने अच्छा प्रदर्शन किया था। कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रहाणे के साथ चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी की जगह पक्की है और यहां शायद ही कोई बदलाव हो।
4 of 7
रिदिमान साहा
- फोटो : getty
विकेटकीपर
भविष्य के विकेटकीपर के तौर पर देखे जा रहे ऋषभ पंत का वेस्टइंडीज दौरा निराशाजनक रहा है। टी-20, वन-डे और एक टेस्ट मैच मिलाकार उनके बल्ले से मात्र एक अर्द्धशतक निकला है और वे अभी भी खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा रहे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट रिधिमान साहा को इस मैच मे आजमा सकती है।
आलराउंडर
पहले टेस्ट में गेंद और बल्ले से बढ़िया प्रदर्शन करने वाले रविन्द्र जडेजा की जगह पक्की है और वे एक बार फिर से टीम के लिए आलराउंडर की भूमिका निभाते दिखेंगे।