फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: हार्दिक पांड्या पर भड़कीं प्रिया मलिक, अपनी कविता में खिलाड़ी को सुनाई खरी-खोटी

Thu, 17 Jan 2019 02:22 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 17 Jan 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
priya malik criticise hardik pandya by her poem
hardik pandya and priya malik

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के चलते इस खिलाड़ी की चौतरफा आलोचना हो रही है।

priya malik criticise hardik pandya by her poem
priya malik and hradik pandya

बीसीसीआई द्वारा पांड्या पर कार्रवाई किए जाने के बाद अब टीवी एक्ट्रेस और कवियित्री प्रिया मलिक ने अलग अंदाज में खिलाड़ी को करारा जवाब दिया है। प्रिया मलिक ने 'मिस्टर प्लेयर' नाम से एक कविता पढ़ी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

priya malik criticise hardik pandya by her poem
hardik pandya, kl rahul

बता दें कि हार्दिक को टीवी शो पर अश्लील बयानबाजी करने के लिए ही बीसीसीआई ने पांड्या और उनके साथ केएल राहुल को भी जांच होने तक निलंबित किया है. इतना ही नहीं खार जिमखाना ने हार्दिक की 2018 में तीन साल की मानद् सदस्यता को वापिस लेने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
priya malik criticise hardik pandya by her poem
kl rahul hardik pandya

बता दें कि हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने कॉफी विद करण में कई महिलाओं के साथ संबंध बनाने और इसके बारे में अपने माता पिता के साथ खुलकर बात करने के बारे में बताया था, जिस पर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।
 

विज्ञापन
priya malik criticise hardik pandya by her poem
hardik pandya

इसके बाद बीसीसीआई ने सीओए के साथ मिलकर लिए संयुक्त फैसले के तहत खेल के सभी प्रारुपों से तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया था। बीसीसीआई के फैसले के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया में जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज बीच में छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा था। इस फैसले के बाद दोनों ने बिना शर्त माफी भी मांगी थी।

देखें वीडियो:

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed