वर्ल्ड कप में अपने दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया के इरादे बुलंद है। दक्षिण अफ्रीका और फिर ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद विराट की अगुवाई वाली टीम की नजर अब न्यूजीलैंड के साथ मैच पर है।
हालांकि गुरुवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के लिए चीजें आसान नहीं होंगी। टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल होकर बाहर होने पर टीम का संतुलन बिगड़ गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में बुरी तरह से हारने वाली टीम इंडिया फिलहाल लय में है और धवन की गैरमौजूदगी में दूसरे खिलाड़ियों को मौका देकर टीम का संतुलन बनाने की कोशिश करेगी।
ऐसे में आईए जानते हैं कि धवन की गैरमौजूदगी में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग Xi
2 of 8
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
ओपनर्स
धवन की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं क्योंकि राहुल ने आईपीएल के दौरान पंजाब की तरफ से ओपनिंग करते हुए शानदार बल्लेबाजी की थी।
3 of 8
विराट कोहली
- फोटो : social media
मिडिल ऑर्डर
मध्यक्रम में विराट कोहली की जगह तय है लेकिन राहुल के ओपनिंग करने की स्थिति में टीम चौथे नंबर पर दिनेश कार्तिक को उतार सकती है।
4 of 8
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
विकेटकीपर:
विकेटकीपिंग में तो कोई बदलाव नहीं होगा और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी के हाथों में एक बार फिर से विकेट के पीछे और मध्यक्रम में बल्लेबाजी का जिम्मा होगा।
5 of 8
हार्दिक पांड्या
- फोटो : social media
ऑलराउंडर:
यहां पर जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या की जगह तय है हालांकि केदार जाधव की जगह पर रविन्द्र जडेजा को मौका मिल सकता है क्योंकि जडेजा ने अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाए थे।