फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा भारत, अंकतालिका में हुआ बड़ा उलटफेर

Sun, 07 Jul 2019 06:49 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 07 Jul 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
points table after 44th match of cricket world cup between india vs sri lanka
रोहित और राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शर्मा (103) और केएल राहुल (111) के शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को सात विकेट से करारी शकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं अंकतालिका पर। 


 

points table after 44th match of cricket world cup between india vs sri lanka
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया अंक तालिका में पहले स्थान पर पहंच गई है। जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम ने नौ मैचों में से सात में जीत दर्ज की है, एक में हार और उसका एक मैच बेनतीजा रहा। विराट ब्रिगेड अब 15 अंकों और +0.809 की शानदार रन रेट के साथ पहले स्थान पर काबिज हो गई है। 

points table after 44th match of cricket world cup between india vs sri lanka
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद आरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अंकतालिका में पहले स्थान से खिसककर दूसरे स्थान पर आ गई है। टीम नौ मुकाबले खेलने के बाद सात जीत और दो हार के साथ अभी 14 अंकों और 0.868 की रन रेट के साथ अब दूसरे पायदान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
points table after 44th match of cricket world cup between india vs sri lanka
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : social Media

न्यूजीलैंड को हराते ही अंक तालिका में तीसरे पायदान पर वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम पहुंच गई है। टीम नौ मुकाबले खेलने के बाद छह जीत और तीन हार के साथ अभी 12 अंकों और 1.152 की रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है।

विज्ञापन
points table after 44th match of cricket world cup between india vs sri lanka
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : social media

अंकतालिका में न्यूजीलैंड की टीम 11 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। कीवी टीम में नौ मैच में से पांच में जीत, तीन में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक एक मैच बेनतीजा रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed