किसी भी खिलाड़ी के लिए डेब्यू सबसे बड़ी चीज होती है। मगर जरा सोचिए की करियर की पहले ही गेंद पर खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट जाए, तो कैसा लगेगा। हाल ही में पाकिस्तान के रिजवान मोहम्मद अपने डेब्यू मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट हुए हैं। रिजवान मोहम्मद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 30वें खिलाड़ी हैं, जो पहले टेस्ट में गोल्डन डक का खिकार बने। जानते हैं 5 ऐसे ही खिलाड़ियों को, जो गोल्डन डक का शिकार बने मगर आगे जाकर दुनिया उनकी बैटिंगी की फैन बनी:
करियर के पहले टेस्ट में ‘गोल्डन डक’ का शिकार बने ये दिग्गज खिलाड़ी
2 of 6
एलिस्टर कैंपबेल
- फोटो : ESPN
एलिस्टर कैंपबेल
बाएं हाथ के बल्लेबाज एलिस्टर कैंपबेल ने ने 1992 से 2000 के बीच ज़िम्बाब्वे के लिए 60 टेस्ट मैच खेले। उस समय जिंबाब्वे की टीम ऐसी न थी, जैसी आज मानी जाती है। टेस्ट क्रिकेट में उनकी एंट्री काफी स्पेशल रही। दूसरी पारी में कपिल देव की गेंद पर वो बिना खाता खोले आउट हो गए। यह मैच ड्रॉ रहा।
करियर के पहले टेस्ट में ‘गोल्डन डक’ का शिकार बने ये दिग्गज खिलाड़ी
जिमी कुक
स्टीफन कुक ने अपने डेब्यू में शतक लगाया मगर उनके पिता जिमी कुक रंगभेद नीति के कारण वो कभी उस शिखर तक नहीं पहुंच पाए। जिमी कुक 39 साल की उम्र में 22 साल बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी हुई की। लेकिन जिमी कुक का डेब्यू ऐसा था जिसे वो कभी याद नहीं रखना चाहेंगे । अपने पहले ही मैच की पहली पारी में जिमी पहली ही गेंद पर आउट हो गए । जिमी को आउट करने वाले गेंदबाज कपिल देव थे। हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने जरुर 84 गेंदों पर 43 रन बनाए।
करियर के पहले टेस्ट में ‘गोल्डन डक’ का शिकार बने ये दिग्गज खिलाड़ी
माइकल बेवन
दुनिया के बेहतरीन वनडे बल्लेबाजों में से एक माइकल बेवन का टेस्ट करियर कुछ खास नहीं रहा। माइकल बेवन ने उपमहाद्वीप के धीमे विकेट पर कराची में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और पहले टेस्ट में बेवन गोल्डन डक का शिकार बने। ऑस्ट्रेलियाई टीम जो एक समय पर 2 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मजबूत स्थिति में दिख रही थी, महज 50 रन और जोड़कर 232 रनों पर ऑल आउट और 1 विकेट से मैच हार गई।
करियर के पहले टेस्ट में ‘गोल्डन डक’ का शिकार बने ये दिग्गज खिलाड़ी
5 of 6
क्रैग मैकमिलन
- फोटो : Cricket Country
क्रैग मैकमिलन
इस समय न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच क्रेग मैक्कमिलन को दुनिया उनके लंबे हिट के लिए जानती है। हालांकि उनका टेस्ट रिकॉर्ड उतना शानदार नहीं रहा। मैक्कमिलन का डेब्यू ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक गेंदबाजी के सामने हुआ और वो अपने पहले मैच में गोल्डन डक का शिकार बने। हालांकि मैकमिलन ने इसके बाद कई कीर्तिमान अपने नाम किए।