फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमिंस की खरी-खरी: IPL में ज्यादा रकम मिलने के बाद गेंद अचानक स्विंग नहीं होने लगेगी

Tue, 16 Mar 2021 10:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 16 Mar 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
Pat Cummins on IPL pressure Just because you have gone for more money does not mean the ball suddenly swings more
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : ट्विटर @ipl

ऑस्ट्रेलियाई तेज आक्रमण के अगुवा पैट कमिंस का मानना है कि आईपीएल की नीलामी में बड़ी धन राशि हासिल करने वाले खिलाड़ियों पर अलग तरह का दबाव रहता है क्योंकि इससे बेहतर प्रदर्शन की गारंटी नहीं मिलती। कमिंस ने पिछले सत्र में 14 मैचों में 12 विकेट लिए थे और इस दौरान उनका इकॉनोमी रेट 7.86 का था।

Pat Cummins on IPL pressure Just because you have gone for more money does not mean the ball suddenly swings more
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर @KKRiders

कमिंस की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स प्लेऑफ में क्वालिफाई करने से चूक गई थी। कमिंस ने कहा, ‘आप कहीं पर भी पेशेवर क्रिकेट खेले, आप पर काफी दबाव रहता है। अगर आप अच्छा प्रदर्शन करके मैदान पर उतरते हैं तो उसे फिर से दोहराने का दबाव होता है। अगर आप खराब प्रदर्शन करके आते हैं तो आप पर बेहतर करने का दबाव होता है। मुझे लगता है कि नीलामी से अलग तरह का दबाव आता है।'

Pat Cummins on IPL pressure Just because you have gone for more money does not mean the ball suddenly swings more
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर @ipl

कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2019 की नीलामी में इस खिलाड़ी के लिए 15.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी और वह इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। इस साल के लिए हुई नीलामी में क्रिस मॉरिस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। राजस्थान रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीका के इस हरफनमौला को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pat Cummins on IPL pressure Just because you have gone for more money does not mean the ball suddenly swings more
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर

इस दौरान उन्होंने एक दिलचस्प बात भी कही। कमिंस की माने तो, 'आपको अधिक पैसे में खरीदा गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गेंद अचानक अधिक स्विंग करने लगेगी है या विकेट अचानक से घसियाली हो जाएगी या सीमा-रेखा बड़ी हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की तुलना में यहां भारत या यूएई की पिच अलग तरह की है। मैदान छोटे हैं। ऐसे में आप सीखने की कोशिश करते हैं और अलग तरीका अपनाते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed