फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेटर परविंदर अवाना ने गुपचुप रचाई शादी, दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं पत्नी

Thu, 08 Mar 2018 03:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
parvinder awana got married with sub inspector sangeeta kasana
parvinder awana

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज परविंदर अवाना ने मंगलवार को गुपचुप तरीके से शादी कर ली। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से गेंदबाजी की कमान संभालने वाले अवाना ने दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर संगीता कसाना से शादी की है।

parvinder awana got married with sub inspector sangeeta kasana
parvinder awana and sangeeta kasana

परविंदर अवाना की शादी में टीम इंडिया या आईपीएल से जुड़ी कोई अन्य हस्ती नजर नहीं आई। शादी में सिर्फ बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। मूल रूप से नोएडा में रहने वाले परविंदर अवाना की बारात गाजियाबाद के भोपुरा पहुंची थी।

parvinder awana got married with sub inspector sangeeta kasana
parvinder awana and sangeeta kasana

हालांकि परविंदर अवाना की रिसेप्शन के लिए दिल्ली में एक होटेल बुक किया गया है। 10 मार्च को होने वाली इस रिसेप्शन में टीम इंडिया के कई बड़े सितारे दस्तक दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
parvinder awana got married with sub inspector sangeeta kasana
parvinder awana and sangeeta kasana

परविंदर अवाना ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैचों से इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था। हालांकि भारतीय टीम में परविंदर अवाना को बहुत ज्यादा मौके नहीं मिल पाए।

विज्ञापन
parvinder awana got married with sub inspector sangeeta kasana
parvinder awana and sangeeta kasana

वहीं आईपीएल में परविंदर अवाना ने काफी प्रभावित किया है। बता दें कि परविंदर अवाना ने सिर्फ साल 2012, 2013 और 2014 के आईपीएल सीजन ही खेले हैं। परविंदर अवाना ने अपना फर्स्ट क्लास करियर 2007 में शुरू किया था। तब वह हिचामल प्रदेश के लिए खेलते थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास के कुल 62 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 191 विकेट लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed