टीम इंडिया के तेज गेंदबाज परविंदर अवाना ने मंगलवार को गुपचुप तरीके से शादी कर ली। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से गेंदबाजी की कमान संभालने वाले अवाना ने दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर संगीता कसाना से शादी की है।
2 of 5
parvinder awana and sangeeta kasana
परविंदर अवाना की शादी में टीम इंडिया या आईपीएल से जुड़ी कोई अन्य हस्ती नजर नहीं आई। शादी में सिर्फ बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। मूल रूप से नोएडा में रहने वाले परविंदर अवाना की बारात गाजियाबाद के भोपुरा पहुंची थी।
3 of 5
parvinder awana and sangeeta kasana
हालांकि परविंदर अवाना की रिसेप्शन के लिए दिल्ली में एक होटेल बुक किया गया है। 10 मार्च को होने वाली इस रिसेप्शन में टीम इंडिया के कई बड़े सितारे दस्तक दे सकते हैं।
4 of 5
parvinder awana and sangeeta kasana
परविंदर अवाना ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैचों से इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था। हालांकि भारतीय टीम में परविंदर अवाना को बहुत ज्यादा मौके नहीं मिल पाए।
5 of 5
parvinder awana and sangeeta kasana
वहीं आईपीएल में परविंदर अवाना ने काफी प्रभावित किया है। बता दें कि परविंदर अवाना ने सिर्फ साल 2012, 2013 और 2014 के आईपीएल सीजन ही खेले हैं। परविंदर अवाना ने अपना फर्स्ट क्लास करियर 2007 में शुरू किया था। तब वह हिचामल प्रदेश के लिए खेलते थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास के कुल 62 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 191 विकेट लिए।