फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डोप टेस्ट में फेल हुआ पाकिस्तान का यह सलामी बल्लेबाज, गांजा पीने का है आरोप

Fri, 22 Jun 2018 03:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 03:57 AM IST
विज्ञापन
 pakistani opener Ahmed Shehzad Reportedly Fails in Dope Test may be ban for 3 months
पाकिस्तान टीम

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। उनपर गांजा पीने का आरोप है। डोपिंग रोधी कानूनों के उल्लंघन करने पर उन्हें तीन से छह महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है। इससे पाकिस्तान टीम को करारा झटका लगा है।

 pakistani opener Ahmed Shehzad Reportedly Fails in Dope Test may be ban for 3 months
अहमद शहजाद

दरअसल, इस पूरे मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) शहजाद के डोप टेस्ट में फेल होने की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मगर वहां के स्थानिय अखबारों ने उनके नाम का खुलासा कर दिया है।हालांकि, पीसीबी ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की लेकिन उन्होंनें खिलाड़ी का नाम नहीं बताया।

 pakistani opener Ahmed Shehzad Reportedly Fails in Dope Test may be ban for 3 months
अहमद शहजाद

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'रिपोर्ट के मुताबिक एक खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हो गया है, लेकिन आईसीसी की नियमानुसार, जब तक सरकार की एंटी-डोपिंग एजेंसी की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हो जाती है तब तक उस खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया जा सकता। अगले एक-दो दिन में हमें इसका जवाब मिल जाएगा।'
 


विज्ञापन
विज्ञापन
 pakistani opener Ahmed Shehzad Reportedly Fails in Dope Test may be ban for 3 months
अहमद शहजाद

इस मामले में बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा, 'शुरूआती टेस्ट में उन्हें पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कोई आधिकारिक घोषणा की जाएगी।' सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहजाद अप्रैल-मई में फैसलाबाद में हुए पाकिस्तान कप के दौरान डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, इससे पहले उन्हें पीसीबी के सामने अपने पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा गठित जांच समिति के सामने पेश होंगे।
 


विज्ञापन
 pakistani opener Ahmed Shehzad Reportedly Fails in Dope Test may be ban for 3 months
अहमद शहजाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांजे का सेवन करने के कारण ही वह डोप टेस्ट में पास नहीं हो सके हैं। इससे पहले पाकिस्तान के रजा हसन पहले ही डोप टेस्ट मामले में दो साल का बैन झेल चुके हैं। इसके अलावा फरवरी 2016 में पाकिस्तान के लेग स्पिन गेंदबाज यासिर शाह और अब्दुर रहमान भी डोप टेस्ट में फेल हो गए थे, तब आइसीसी ने उनपर तीन-तीन महीने का बैन लगाया था। बता दें कि शहजाद ने 13 टेस्ट, 81 वन-डे और 57 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed