{"_id":"57ef9a9d4f1c1bb865573b54","slug":"pakistan-two-steps-away-from-2019-world-cup-qualification","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्वकप से अब दो कदम की दूरी पर पाक, खतरा अभी टला नहीं ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्वकप से अब दो कदम की दूरी पर पाक, खतरा अभी टला नहीं
Sat, 01 Oct 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Oct 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 2
पाकिस्तान
- फोटो : espncricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले टी-20 विश्व चैंपियन का 3 मैचों की टी-20 सीरीज में सूपड़ा साफ हो गया था। इसके बाद वन-डे सीरीज में भी उसकी खराब शुरुआत हुई है। सीरीज के पहले वनडे मैच में पाकिस्तान ने डकवर्थ लुइस मैथड से कैरेबियाई टीम को 111 रनों से मात दी।
इसके साथ ही 2019 के विश्वकप के लिए सीधे क्वालीफाई करने से मजह दो कदम की दूरी पर रह गई है। यदि पाकिस्तान शेष दो वनडे में भी कैरेबियाई टीम को मात देकर 3-0 के अंतर से सीरीज अपने नाम कर लेती है तो वह विश्वकप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लेगी।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के गेंदबाज शैनान गैबरियल ने मैच की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली को शून्य पर चलता कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे बाबर आजम ने दूसरे ओपनर सरजील खान के साथ पारी को संभाला और पाकिस्तान को 14 ओवर में 82 रन तक ले गए। 54 के स्कोर पर सरजील सुलेमान बेन की गेंद पर सुनील नरायण को कैच दे बैठे। इसके बाद 93 के स्कोर पर पाकिस्तान को शोएब मलिक के रूप में तीसरा झटका लगा। लेकिन दूसरी तरफ बाबर आजम जमे रहे और 120 रनों की शतकीय पारी खेलते हुए पाकिस्तान को 49 ओवर में 284 रन तक ले गए। और कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज उनका ज्यादा समय तक साथ नहीं दे पाया। बाबर ने अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और तीन छक्के जमाए।
विश्वकप से अब दो कदम की दूरी पर पाक, खतरा अभी टला नहीं
2 of 2
पाकिस्तान
- फोटो : espncricinfo
फ्लड लाइट्स के खराब हो जाने के कारण 70 मिनट तक खेल नहीं हो सका। इस वजह से मैच को 49 ओवर का कर दिया गया । वेस्टइंडीज की ओर से सबसे सफल गेंदबाज कार्लोस ब्रेथवेट रहे उन्होंने 54 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया।
284 रनों का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वेस्टइंडीज के दोनों प्रारंभिक बल्लेबाज जेसन चार्ल्स और क्रैग ब्रेथवेट 13वें ओवर तक महज 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद लगातार अंतराल पर वेस्टइंडीज के विकेट गिरते रहे। मार्वन सैमुअल्स के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सका। सैमुअल्स 46 रन बनाकर वहाब रियाज की गेंद पर बोल्ड हो गए। अंत में सुनील नरायन ने 16 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और द छक्के भी जड़े। लेकिन उनकी यह कोशिश ज्यादा देर तक नहीं चल सकी और पूरी कैरेबियाई टीम 39वें ओवर में मजह 175 रन बनाकर ढेर हो गई और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई। सीरीज का दूसरा मैच 2 अक्टूबर को खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।