पुणे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर स्टीव ओ'कीफ ने शानदार प्रदर्शन करके अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है। उन्होंने जो प्रदर्शन भारत में भारत में भारत के खिलाफ किया वैसा शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन जैसे स्पिन दिग्गज भी अपने करियर में नहीं कर पाए थे। दुनियाभर के क्रिकेट दिग्गज ओ'कीफ के प्रदर्शन को सराह रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा ओ'कीफ ने दिलाई ऐशेज की याद
2 of 6
मिचेल जॉनसन
- फोटो : Sky Sports
स्टीव ओ'कीफ के नए मुरीदों में ऑस्ट्रेलिया के कोच डेरेन लेहमन भी शामिल हो गए हैं। ओ'कीफ की तारीफ करते हुए लेहमन ने कहा, स्टीव ने उन्हें 2013 की ऐशेज सीरीज में मिचेल जॉनसन के प्रदर्शन की याद दिला दी। जॉनसन ने ऐशेज के पहले टेस्ट में 40 रन पर 7 विकेट लेकर इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को निर्णायक बढ़त दिला दी थी। कुछ ऐसा ही उन्हें पुणे में देखने को मिला।
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा ओ'कीफ ने दिलाई ऐशेज की याद
लेहमन ने कहा, मैंने साल 2013 से अब तक ऐसा स्पेल नहीं देखा था। एडिलेड में ऐसा स्पेल किया था जिससे इंग्लैंड की बल्लेबाजी तहस-नहस हो गई थी। दोनों पारियों में 35 रन देकर 6 विकेट हासिल करना विशेष उपलब्धि है। बतौर खिलाड़ी करियर में आप कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा ओ'कीफ ने दिलाई ऐशेज की याद
पुणे टेस्ट से पहले नाथन लियोन को भारत के लिए बड़ा खतरा बताया जा रहा था लेकिन ओ'कीफ अचानक से आगे आए और बेहतरीन प्रदर्शन करके शेन वॉर्न जैसे दिग्गज को भी चौंका दिया। लेहमन ने कहा मेरे हिसाब से यह यादगार प्रदर्शन था।
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा ओ'कीफ ने दिलाई ऐशेज की याद
5 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : espncricinfo
ओ'कीफ के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ के शानदार शतक की भी लेहमन से सराहना की। लेहनम ने कहा, मैंने स्टीव को इतना दृढ़ कभी नहीं देखा। वह टीम के कप्तान हैं हमेशा दृढ़ रहते हैं। लेकिन पुणे में उन्हें मालूम था कि बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां कठिन थीं। बावजूद इसके वो पिच पर डटे रहे और शानदार शतक जड़ा। सीरीज में हमें उनकी और शानदार पारियां देखने को मिलेंगी।