फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvIND: इन बड़े बदलाव के साथ इज्जत बचाने उतरेगा भारत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI 

Thu, 27 Feb 2020 04:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 27 Feb 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
New Zealand vs India, 2nd Test Predicted playing xi at Christchurch
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 फरवरी से क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम निश्चित तौर पर जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी और सीरीज में बराबरी करने की कोशिश करेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि विराट दूसरे टेस्ट में किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं?



 

New Zealand vs India, 2nd Test Predicted playing xi at Christchurch
मयंक अग्रवाल - फोटो : social media

ओपनिंग
वेलिंग्टन टेस्ट में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। पृथ्वी शॉ पूरी तरफ फ्लॉप रहे। दोनों पारियों (16 और 14) में उन्होंने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। वहीं, मयंक अग्रवाल ने पहले टेस्ट के दूसरी पारी में 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, दूसरे टेस्ट से पहले वह चोटिल भी हो गए हैं। पैर के अंगूठे में उन्हें चोट लगी है। अभ्यास करते भी उन्हें नहीं देखा गया। ऐसे में उनकी जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को दूसरे टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा जा सकता है। शुभमन ने पिछले महीने न्यूजीलैंड XI के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। एक मैच में उन्होंने दोहरा शतक भी लगाया था।

 

New Zealand vs India, 2nd Test Predicted playing xi at Christchurch
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मिडिल ऑर्डर
टेस्ट में टीम इंडिया की ताकत उसका मध्यक्रम है। नंबर तीन पर चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करने आते हैं। मगर टेस्ट में बेस्ट माने जाने वाले पुजारा भी कीवियों के खिलाफ पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे। दोनों पारियों में उन्होंने कुल मिलाकर (11, 11) केवल 22 रन बनाए। वहीं, कप्तान विराट कोहली का बल्ला भी खामोश रहा। उनके बल्ले से भी रन नहीं निकले। कोहली ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 19 रन बनाए। रहाणे ने थोड़ा बहुत रनों का योगदान दिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand vs India, 2nd Test Predicted playing xi at Christchurch
हनुमा विहारी

विकेटकीपर/ऑलराउंडर
न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में शतक बनाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज रहे हनुमा विहारी पहले टेस्ट के पहली पारी में केवल सात रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 15 रनों का योगदान दिया। ऐसे में विहारी की जगह रविंद्र जडेजा पर दांव लगाया जा सकता है। जडेजा बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम इंडिया के काम आ सकते हैं। वह एक हरफनमौला खिलाड़ी हैं, ऑलराउंड प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत की जगह ऋधिमान साहा को मौका दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
New Zealand vs India, 2nd Test Predicted playing xi at Christchurch
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाजी 
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की तरफ से एकमात्र गेंदबाज इशांत शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। चोट के बाद वापसी करने वाले बुमराह का फॉर्म बेहद खराब है। टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भी वह प्रभावित नहीं कर पाए। वह एक ही विकेट लेने में सफल रहे। ऐसे में हो सकता है कि विराट उमेश यादव पर दांव लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed