फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया की धुलाई से न्यूजीलैंड पुलिस भी घबराई, नागरिकों को दी सावधानी बरतने की सलाह

Mon, 28 Jan 2019 07:13 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Mon, 28 Jan 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
New Zealand police warns public to beware from team india
team india

न्यूजीलैंड की ईस्टर डिस्ट्रिक्स पुलिस ने मेजबान टीम के खिलाफ मौजूदा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज में भारतीय टीम के दबदबे को बेजोड़ और दिलचस्प तरीके से दर्शाते हुए अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है।

New Zealand police warns public to beware from team india
team india

भारत ने नेपियर में पहले वनडे में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराने के बाद यहां दूसरा वनडे 90 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इसके बाद ईस्टर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने सोशल मीडिया पर मेहमान टीम की तारीफ की।

New Zealand police warns public to beware from team india
pakistan vs new zealand

भारतीय क्रिकेट टीम की तस्वीर के साथ ईस्टर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'पुलिस फिलहाल देश की यात्रा पर आए एक समूह के सदस्यों के कारनामों को लेकर जनता को चेतावनी जारी करना चाहती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand police warns public to beware from team india
new zealand

पुलिस ने लिखा, 'चश्मदीदों ने नेपियर और माउंट मोनगानुई दोनों जगह इस समूह द्वारा मासूम दिख रहे न्यूजीलैंड के लोगों को बुरी तरह पीटने की शिकायत की है। उन लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है जो ऐसी कोई चीज लेकर जा रहे हैं जो क्रिकेट के बल्ले या गेंद की तरह नजर आती है।'

विज्ञापन
New Zealand police warns public to beware from team india
स्कॉ स्टाइरिस

प्रशंसकों को यह पोस्ट काफी पसंद आई है और न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस मजाकिया चेतावनी का स्क्रीनशाट साझा करते हुए लिखा, 'बेहद चतुराई भरा।' भारतीय टीम सोमवार को तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में यहां न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed