फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' बना दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान, जानें इसकी खासियत

Wed, 24 Feb 2021 01:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 24 Feb 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
New Motera Stadium: World Largest cricket ground also known as sardar patel cricket ground has several world class facilities
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @BCCI

गुजरात के अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन आज बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों हो गया। इस मौके पर एक बड़ा फैसला लेते हुए स्टेडियम का नाम भी बदल दिया गया। मोटेरा के नाम से मशहूर इस स्टेडियम को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाम से जाना जाएगा। नए स्टेडियम में आज यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच यह टेस्ट मैच डे-नाइट होगा, जिसमें एसजी की गुलाबी गेंद का इस्तेमाल होगा। 1 लाख 10 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में तमाम तरह की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं स्टेडियम से जुड़ी खास बातों और सुविधाओं पर।

New Motera Stadium: World Largest cricket ground also known as sardar patel cricket ground has several world class facilities
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @RishabhPant17

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद स्थित पुराने मोटेरा स्टेडियम को 2015 में पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया था। इसके बाद 2017 में दोबारा से इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ और इसे नए सिरे से सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) के नाम से अत्याधुनिक सुविधाओं और अधिक क्षमता के साथ बनाया गया। 

New Motera Stadium: World Largest cricket ground also known as sardar patel cricket ground has several world class facilities
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @BCCI

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 1982 में बनाए गए इस स्टेडियम में पहले 53000 दर्शकों के बैठने की क्षमता थी लेकिन अब नए स्टेडियम में यह क्षमता बढ़कर 1.10 लाख हो गई है यानी इतने लोग यहां एक साथ बैठकर मैच देख पाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Motera Stadium: World Largest cricket ground also known as sardar patel cricket ground has several world class facilities
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @BCCI

नए स्टेडियम की खासियतें

  • यह स्टेडियम 63 एकड़ में फैला है, जिसमें तीन एंट्री गेट्स हैं।
  • विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में तीन प्रैक्टिस ग्राउंड्स, क्लब हाउस, ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल और एक इनडोर क्रिकेट एकेडमी भी बनाई गई है।
  • स्टेडियम का स्ट्रक्चर ऐसा है कि जब भी कोई खिलाड़ी बाउंड्री मारे तो स्टेडियम में बैठने वाला हर क्रिकेट प्रेमी उस बाउंड्री को देख पाए।
  • यह दुनिया में एकमात्र स्टेडियम है, जिसमें अभ्यास और सेंटर पिच के लिए एक ही मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। यहां बेहतर दृश्यता और परछाई को दूर करने के लिए पूरी गोलाकर छत पर एलईडी लाइट लगी है।'

विज्ञापन
New Motera Stadium: World Largest cricket ground also known as sardar patel cricket ground has several world class facilities
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @RishabhPant17
  • दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 11 सेंटर पिचें हैं, यह दुनिया में एकमात्र स्टेडियम हैं, जिसमें मुख्य मैदान पर 11 सेंटर पिचें हैं।
  • यह दुनिया का पहला क्रिकेट स्टेडियम है जिसमें जिम सहित चार विश्वस्तरीय ड्रेसिंग रूम हैं।
  • इसके अलावा 25 लोगों की क्षमता वाले 76 कॉर्पोरेट बॉक्स बनाए गए हैं।
  • स्टेडियम में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग इंतजाम किए गए हैं। 
  • यहां मैदान में घास के नीचे रेत का इस्तेमाल किया गया है जिसकी मदद से भारी बारिश के बावजूद मैच कुछ ही घंटे में दोबारा से शुरू हो सकता है। 
  • कार और स्कूटर की पार्किंग व्यवस्था की गई है। जिसमें 4 हजार कार और 10 हजार दो पहिया वाहन की पार्किंग की व्यवस्था है।
  • स्टेडियम के पास मेट्रो लाइन भी लाई गई है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed