फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'एमएस धोनी चाहे 80 साल के हो जाए या फिर व्हीलचेयर पर हो, मेरी टीम में वह हमेशा शामिल रहेंगे'

Tue, 23 Oct 2018 10:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni will be party of my team forever says ab devilliers
ms dhoni

एमएस धोनी की कोई तुलना नहीं हो सकती और न ही कोई उनका विकल्प हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने एमएस धोनी के आलोचकों को मजाकिया करार दिया है। धोनी की तारीफ करते हुए डीविलियर्स ने कहा, 'भले ही वह उम्रदराज हो जाएं या फिर व्हीलचेयर पर भी क्यों न बैठे हों, वह हमेशा मेरी टीम का हिस्सा रहेंगे, हर दिन हर साल।'

ms dhoni will be party of my team forever says ab devilliers
एमएस धोनी

2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से धोनी के बल्ले की चमक फीकी पड़ती जा रही है। यहां से उनकी आलोचना होने शुरू हुई। फिर अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हुई, जिसके बाद धोनी की आलोचनाओं में बढ़ावा हुआ। हालांकि, आईपीएल 2018 में धोनी अपनी पुरानी लय में नजर आए और बेहतरीन पारियां खेली।

ms dhoni will be party of my team forever says ab devilliers
ms dhoni

तब लगने लगा कि वर्ल्ड का बेस्ट फिनिशर अपने रूप में लौट आया है। मगर इंटरनेशनल क्रिकेट में वह अपने आईपीएल के प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके। इंग्लैंड दौरे पर धोनी ने बेहद धीमी पारियां खेली और स्ट्राइक रोटेट करने में भी कामयाब नहीं हुए। इस सीजन में धोनी ने 9 मैचों में केवल 156 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni will be party of my team forever says ab devilliers
एबी डीविलियर्स - फोटो : file photo

बल्लेबाजी में फीके रहने वाले धोनी की कहानी स्टंप्स के पीछे पूरी तरह बदली हुई है। वह बेहद चुस्त विकेटकीपर हैं और डीआरएस में माहिर। यही वजह है कि डीआरएस को धोनी रिव्यू सिस्टम कहने में लोग देर नहीं करते। इन सभी खूबियों को देखते हुए डीविलियर्स ने कहा, 'आप लोग मजाकिया हैं। मैं एमएस धोनी को हर दिन अपनी टीम में खेलते देखना चाहूंगा। वह 80 साल के हो जाएं या फिर व्हीलचेयर पर बैठे हों, वह फिर भी मेरी टीम से खेलेंगे।' 

विज्ञापन
ms dhoni will be party of my team forever says ab devilliers
ms dhoni

बकौल डीविलियर्स, 'आप धोनी के रिकॉर्ड्स देखिए। आप इस दर्जे के खिलाड़ी को टीम से बाहर करने के बारे में सोच भी पाएंगे? आप अपने स्वार्थ को देखते हुए आगे बढ़ सकते हैं, मैं नहीं। धोनी जैसा कोई नहीं है।' याद हो कि हाल ही में भारतीय टीम के प्रमुख चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा था कि 2019 विश्व कप तक धोनी टीम के प्रमुख सदस्य रहेंगे और ऋषभ पंत को सिर्फ बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed