{"_id":"5d2add548ebc3e6ce97e9fa6","slug":"ms-dhoni-suffering-with-back-thumb-and-left-hand-injuries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्द को भुलाकर देश के लिए खेलते रहे धोनी, विश्व कप में अंगूठे पर लगी है गंभीर चोट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दर्द को भुलाकर देश के लिए खेलते रहे धोनी, विश्व कप में अंगूठे पर लगी है गंभीर चोट
टीम इंडिया के विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें जारी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि धोनी देश लौटने के बाद अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। दूसरी ओर ऐसी खबरें भी चल रही हैं कि धोनी 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप तक ब्लू जर्सी में खेलते रहेंगे।
2 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
इन सभी बातों के बीच खबर आई है कि धोनी चोटिल हैं और दर्द को सहते हुए भी उन्होंने विश्व कप के सभी मैच खेले। कहा जा रहा है कि उनकी पीठ, बाएं हाथ और दाएं हाथ के अंगूठे में चोट है। वर्ल्ड कप के कई मैचों में देखा गया था कि धोनी को कीपिंग के दौरान गेंद पकड़ने में भी दिक्कत हो रही थी। माना जा रहा है कि इसकी वजह उनके अंगूठे में लगी चोट थी।
3 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें धोनी एक फैन के साथ खड़े हैं और उनके दाएं हाथ के अंगूठे पर पट्टी बंधी है। नजदीक से देखने पर पता चल रहा है कि उनके अंगूठे पर काफी चोट लगी है और खून जमने से नाखून काला पड़ चुका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी धोनी के हाथ पर चोट लग गई थी, तब लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद उनके हाथ पर लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
मैच के बाद वो बाएं हाथ से खिलाड़ियों से हैंड शेक करते हुए नजर आए थे। ऐसे में यह अभी साफ नहीं है कि वह खेलना जारी रखेंगे या नहीं, यदि वह खेलना जारी रखते हैं तो उन्हें चोट से उबरने के लिए आराम दिया जा सकता है। इसकी वजह से हो सकता है कि वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली टीम में माही नजर ना आएं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।