टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बहुत सी वजहों से 'कैप्टन कूल' कहा जाता है, जिसमें एक वजह उनका हेल्दी लाइफस्टाइल भी है। 37 की उम्र में भी धोनी खुद को फिट रखने के लिए कई अजीबोगरीब चीजें करते हैं। मैदान पर क्रिकेट खेलने के अलावा वह कई बार फुटबॉल और बैडमिंटन भी खेलते नजर आए हैं।
VIDEO: तो इसलिए 37 की उम्र में भी सुपरफिट रहते हैं माही, स्टंट के बाद कहा-'प्लीज ट्राय दिज एट होम'
वहीं अपने चुनिंदा साथी खिलाड़ियों की तरह धोनी कभी भी जिम में वर्कआउट करना बंद नहीं करते। अपनी फिटनेस को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए धोनी फीजिकल एक्टिविटी पर ज्यादा ध्यान देते हैं। धोनी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में धोनी बेहद अनोख अंदाज में बाईसाइकिल स्टंट करते नजर आ रहे हैं। साल 2007 और 2011 में टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने वाले धोनी का यह वीडियो साबित करता है कि अगर इंसान फिट रहना चाहे तो उम्र के बढ़ते नंबर कोई मायने नहीं रखते।
बाईसाइकिल स्टंट के दौरान उन्होंने अपने मुंह में लकड़ी का एक टुकना भी फसाया है और कानों में हैडफोन लगाया हुआ है। स्लो मोशन में अपलोड किए गए इस वीडियो में धोनी साइकिल पर सवार होकर एक ढलान से उतरते नजर आ रहे हैं।
टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन इनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 27 मैच जीते हैं। वहीं 2009 में टेस्ट टीम को नंबर एक पोजीशन पर ले जाने का श्रेय भी कप्तान माही को जाता है।
देखें वीडियो:
Just for fun, plz try it at home.
A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on