{"_id":"5b1fc2124f1c1bfa6e8b78a1","slug":"ms-dhoni-says-chennai-super-kings-meeting-before-final-held-for-only-five-seconds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले प्लान का किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले प्लान का किया खुलासा
Tue, 12 Jun 2018 06:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jun 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
csk ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई सुपरकिंग्स ने पिछले महीने आईपीएल 2018 का खिताब जीता। एमएस धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके ने आईपीएल इतिहास में तीसरी बार ट्रॉफी जीती। सीएसके ने टूर्नामेंट के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी और दो साल के बाद अपनी वापसी का जोरदार जश्न मनाया। हालांकि, चेन्नई की वापसी ज्यादा आसान नहीं थी क्योंकि उसके कई खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके थे।
2 of 5
csk
एमएस धोनी ने फिर मोर्चा संभाला और अपनी फौज के साथ खिताब जीतकर ही माने। बहरहाल, धोनी ने फाइनल से पहले टीम मीटिंग को लेकर एक राज खोला है। उन्होंने बताया कि फाइनल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने करीब पांच सेकंड की मीटिंग की थी।
3 of 5
एमएस धोनी
धोनी ने सोमवार को एक इवेंट में बातचीत करते हुए टीम मीटिंग और टूर्नामेंट से जुड़ी कई जानकारियां साझा की। उन्होंने बताया कि टीम के खिलाड़ियों की भूमिका और जिम्मेदारियां स्पष्ट थी। 36 वर्षीय धोनी के हवाले से क्रिकबज ने कहा, 'मेरे ख्याल से टूर्नामेंट के दौरान हमने अपने आप को काफी रिलेक्स रखा था। सभी की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां स्पष्ट थी। इसलिए अगर कोई जरूरी चीज पर ध्यान देना हो तो ही देते थे। आप भी जानते हैं कि ऐसा कोई विषय नहीं था, लेकिन चूंकि आप कप्तान या कोच हो तो कुछ न कुछ तो कहना ही होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : ipl
धोनी के मुताबिक चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने सिर्फ इतना कहा, जाओ और मैच जीतो लड़कों और इतने में मीटिंग खत्म हो गई। इसका परिणाम यह रहा कि शेन वॉटसन ने धुआंधार शतक जमाकर चेन्नई को अपने दम पर विजेता बना दिया।
विज्ञापन
5 of 5
शेन वॉटसन
बता दें कि आईपीएल 2018 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 विकेट खोकर 9 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। शेन वॉटसन (117*) ने बेहतरीन पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।