टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी इस समय विश्व के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। उन्हें सीमित ओवर क्रिकेट में विश्व का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माना जाता है। धोनी ने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज करा रखे हैं। मगर एक रिकॉर्ड जो उन्हें सबसे जुदा करता है वो है वर्ल्ड टी20, वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान।
एमएस धोनी ने खोला राज, कैसे उन्हें बनाया गया टीम इंडिया का कप्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोनी युवा क्रिकेटरों के आदर्श हैं और उनकी लीडरशिप शैली युवा कप्तानों के लिए मिसाल है। मौजूदा समय में वो विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया के मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। तो धोनी को कप्तानी मिली कैसे?
दरअसल, धोनी को 2007 में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। उन्हें वर्ल्ड टी20 के उद्घाटन एडिशन से कुछ समय पहले ही कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने इतिहास रचते हुए टीम इंडिया को चैंपियन बनाया और यही से उन्होंने सुनहरे कप्तानी सफर की धमाकेदार पारी खेलना शुरू की। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंची और फिर 2011 में उसने वर्ल्ड कप जीता। 2013 में धोनी ने टीम इंडिया को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बनाया।
हाल ही में एमएस धोनी से पूछा गया कि उन्हें टीम इंडिया का कप्तान कैसे बनाया गया? धोनी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि जब कप्तान की घोषणा हुई, तब वो वहां मौजूद नहीं थे। हालांकि, उनका मानना है कि उनका ईमानदार होना और खेल को समझने की क्षमता की वजह से उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी मिली।
धोनी के हवाले से द प्रिंट ने कहा, 'मैं उस बातचीत का हिस्सा नहीं था जब मुझे कप्तान बनाया गया। मेरा मानना है कि ईमानदारी और खेल को समझने की क्षमता के कारण मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई। खेल को समझना बहुत जरूरी है और भले ही मैं उस समय युवा था, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों के सामने अपने विचार प्रकट करने में पीछे नहीं हटता था। शायद यही कारण है कि मेरे टीम के अन्य सदस्यों से अच्छे संबंध रहे और फिर कप्तानी की जिम्मेदारी मिली।'