फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी के आगे कहीं नहीं टिकते तेंदुलकर-कोहली, वजह है बेहद दिलचस्प

Fri, 27 Jul 2018 10:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni is the most admired sportsperson in india beating sachin tendulkar and virat kohli
एमएस धोनी

टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में अपने प्रदर्शन के कारण काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। मगर ऐसा लगता है कि उनकी लोकप्रियता में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आई है। हाल ही में एमएस धोनी को भारत में सबसे ज्यादा सम्मानित किए जाने वाला खिलाड़ी माना गया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने इस मामले में विराट कोहली और क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

ms dhoni is the most admired sportsperson in india beating sachin tendulkar and virat kohli
अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते पीएम मोदी

बता दें कि एक सर्वे किया गया, जिसमें सामने आया कि एमएस धोनी भारत में सबसे ज्यादा माने जाने वाले खिलाड़ी हैं। वैसे, वह भारत में सर्वाधिक सम्मान हासिल करने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। शीर्ष पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काबिज हैं। 

ms dhoni is the most admired sportsperson in india beating sachin tendulkar and virat kohli
एमएस धोनी

यह वार्षिक सर्वे यूगव डॉट को डॉट यूके ने किया था। वेबसाइट प्रत्येक वर्ष सर्वे करती है, जिसमें वह बताती है कि भारत में सबसे ज्यादा किसे अडमायर (आदर करने वाला) किया जा रहा है। यह सर्वे इस साल की शुरुआत में किया गया था, जिसका नतीजा अब सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni is the most admired sportsperson in india beating sachin tendulkar and virat kohli
ms dhoni

धोनी विश्व के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी के तीन प्रमुख टूर्नामेंट- वर्ल्ड टी-20, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व कप जीते हैं। उन्होंने 2009 में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंचाया। 

विज्ञापन
ms dhoni is the most admired sportsperson in india beating sachin tendulkar and virat kohli
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

सर्वे के मुताबिक जहां सचिन तेंदुलकर छठें स्थान पर काबिज हैं, वहीं विराट कोहली आठवें नंबर पर हैं। कोहली फिलहाल इंग्लैंड में हैं, जहां वह 1 अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज की तैयारियों में जुटे हैं। वैसे सर्वे में यह भी सामने आया है कि लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की भारत में जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहेम की भी भारत में काफी लोकप्रियता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed