{"_id":"5b59e2304f1c1bf6548b521f","slug":"virat-kohli-can-become-number-one-test-batsman-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'टेस्ट में बेस्ट' बन जाएंगे विराट कोहली, स्टीव स्मिथ को पछाड़ने का सुनहरा मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'टेस्ट में बेस्ट' बन जाएंगे विराट कोहली, स्टीव स्मिथ को पछाड़ने का सुनहरा मौका
Fri, 27 Jul 2018 10:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का 'असली' टेस्ट होगा। 2014 में विराट का इंग्लैंड में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। इस बार वह टीम के कप्तान भी हैं और उनकी जिम्मेदारी खूब रन बनाने के साथ ही टीम इंडिया को सीरीज जीत दिलाने की भी होगी। हालांकि, कोहली के पास असली टेस्ट के दौरान 'विराट' उपलब्धि हासिल करने का मौका भी रहेगा।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
अगर विराट कोहली आगामी सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब हो जाते हैं तो न सिर्फ वह अपने आप को साबित करेंगे कि इंग्लैंड में रन बना सकते हैं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर भी पहुंच जाएंगे। विराट कोहली आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में इस समय पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ से 26 अंक पीछे हैं।
3 of 5
steve smith
- फोटो : File
स्मिथ के अभी 929 रेटिंग हैं जबकि कोहली के 903 रेटिंग हैं। स्मिथ फिलहाल बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसने के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल का बैन झेल रहे हैं। बहरहाल, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट तीसरे स्थान पर काबिज हैं। वैसे, कोहली और रूट दोनों के पास स्मिथ को पीछे छोड़ने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
के एल राहुल
- फोटो : File
बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 1 अगस्त से खेला जाएगा। भारतीय टीम के चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान पर काबिज हैं। वहीं केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे क्रमश: 18वें व 19वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : File
वैसे, टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज है। टीम इंडिया दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से रैंकिंग के मामले में काफी आगे है। अगर इंग्लैंड के हाथों उसे 0-5 की शिकस्त भी झेलनी पड़ी तो वह नंबर-1 से नहीं खिसकेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।