फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में 15 दिन सेना को अपनी सेवा देकर वापस लौटे धोनी

Sun, 18 Aug 2019 04:50 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 18 Aug 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni ends stint with Territorial Army
एस एस धोनी - फोटो : social Media

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ कश्मीर में 15 दिन बिताकर वापस लौट आए हैं। टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके धोनी ने 15 अगस्त को अपनी ड्यूटी समाप्त की।

MS Dhoni ends stint with Territorial Army
एम एस धोनी - फोटो : social Media

वह फिलहाल अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ नई दिल्ली में मौजूद हैं। धोनी ने विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद क्रिकेट से आराम लेकर दो सप्ताह के लिए 106 टीए पैरा बटालियन को अपनी सेवा दी।

MS Dhoni ends stint with Territorial Army
बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2011 में टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने वाले एमएस धोनी ने पिछले दो हफ्ते सेना के जवानों के साथ बिताया। धोनी जवानों के साथ रहे और उनके लिए किसी तरह का कोई स्पेशल इंतजाम नहीं किया गया था। उन्होंने इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी भी निभाई। 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लद्दाख में दिखे और वहां के बच्चों के साथ क्रिकेट खेली। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni ends stint with Territorial Army
एम एस धोनी - फोटो : social Media

2015 में आगरा ट्रेनिंग कैंप में सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप लगाकर धोनी क्वालिफाइड पैराट्रूपर भी बन गए थे। वह पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा बटालियन के सदस्य हैं। धोनी कई बार सेना की वर्दी में नजर आ चुके हैं। धोनी जिस विक्टर फोर्स के साथ कश्मीर में तैनात थे। वो यूनिट कश्मीर के सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित जिलों जैसे शोपियां और अनंतनाग में काम करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed