{"_id":"5bdae13bbdec22698e6eb749","slug":"ms-dhoni-creates-history-to-break-mark-boucher-wicket-keeping-record-in-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी बने दुनिया के तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर, मार्क बाउचर को पछाड़ किए इतने शिकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी बने दुनिया के तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर, मार्क बाउचर को पछाड़ किए इतने शिकार
Thu, 01 Nov 2018 04:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
dhoni and boucher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी वन-डे में अपने 10000 रन पूरे करने से अब सिर्फ एक रन दूर हैं। हालांकि यह उपलब्धि हासिल करने से पहले ही धोनी ने विकेट के पीछे खड़े होकर इतिहास रच दिया है।
2 of 5
एमएस धोनी
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें वनडे में धोनी ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कीरोन पॉवेल का शानदार कैच लपका और इसी के साथ ही माही के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
3 of 5
ms dhoni
एमएस धोनी ने वन-डे में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर मार्क बाउचर से आगे निकल गए हैं। दरअसल धोनी अब कुल 425 खिलाड़ियों को अपना शिकार बना चुके हैं। मार्क बाउचर ने 295 मैचों में 424 खिलाड़ियों को शिकार बनाया था, जबकि धोनी ने 332 मैच खेलते हुए उनका रिकॉर्ड तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ms dhoni
अपने करियर में धोनी ने कुल 310 कैच और 115 स्टंपिंग किए हैं। धोनी से आगे अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (482) हैं। इन दो दिग्गजों के बाद धोनी (425) तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ms dhoni
हालांकि स्टम्प्स के मामले में अभी भी धोनी से आगे कोई नहीं है। धोनी ने वन-डे में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को स्टम्प आउट किया है। धोनी ने कुल 115 बल्लेबाजों को स्टम्पआउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।