टीम इंडिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बुधवार को नेपियर में न्यूजीलैंड को एकतरफा मैच में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने पहले शानदार प्रदर्शन किया, फिर बल्लेबाजों ने बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
VIDEO: धोनी ने 'सेगवे' पर लिए जमकर मजे, घबराहट से कोहली के छूटे पसीने
इसके साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ब्लैक कैप्स पर जीत के बाद विराट कोहली और एमएस धोनी ने मैदान पर खूब मस्ती की। नेपियर के मैक्लीन पार्क में धोनी ने शानदार जीत के बाद मैदान पर सेगवे के साथ जमकर मस्ती की।
धोनी के बाद जब कप्तान कोहली की बारी आई, तो पहले तो वो कुछ समय तक सेगवे पर संतुलन बनाते दिखे, लेकिन एक बार जैसे ही उन्होंने संतुलन बना लिया वो इस पर डांस भी करते नजर आए।
बता दें कि पहले वन-डे में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 38 ओवर में 157 रन बनाकर ढेर हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 34.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिखर धवन 75* और अंबाती रायुडू 13* रन बनाकर नाबाद लौटे।
देखेें वीडियो:
Post-game shenanigans courtesy @msdhoni & @imVkohli
— BCCI (@BCCI) January 23, 2019
This looks fun 😁😁😁#TeamIndia #NZvIND pic.twitter.com/0EXXHYh2v7