फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी धरती पर धोनी का बड़ा कारनामा, तेंदुलकर-कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल

Fri, 18 Jan 2019 02:46 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 18 Jan 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni admits in elist list sachin tendulkar and virat kohli
ms dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वन-डे में दमदार पारी खेलकर विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है। धोनी आस्ट्रेलियाई जमीन पर वन-डे में एक हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

ms dhoni admits in elist list sachin tendulkar and virat kohli
ms dhoni

धोनी ने पीटर सिडल द्वारा किए पारी के 29वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जमाकर यह उपलब्धि हासिल की। माही को ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर 1,000 रन पूरे करने के लिए 34 रन की दरकार थी। उन्होंने 51 गेंदों में 3 चौकों की मदद से इसे पूरा किया। समाचार लिखे जाने तक धोनी क्रीज पर मौजूद थे और उनके खाते में रन का इजाफा होना तय है।

ms dhoni admits in elist list sachin tendulkar and virat kohli
sachin tendulkar

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर 1,000 वन-डे रन पूरे करने के मामले में धोनी अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। धोनी से पहले सिर्फ ये तीन बल्लेबाज ही ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर 1,000 या इससे अधिक रन बना सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni admits in elist list sachin tendulkar and virat kohli
युजवेंद्र चहल

बता दें कि युजवेंद्र चहल (10 ओवर में 42 रन देकर 6 विकेट) की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने शुक्रवार को मेलबर्न में चल रहे तीसरे व निर्णायक वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 230 रन पर रोक दिया। टीम इंडिया को जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य मिला है।

विज्ञापन
ms dhoni admits in elist list sachin tendulkar and virat kohli
एमएस धोनी

चहल ने इतिहास रच दिया। वह ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर वन-डे मैच में 6 विकेट लेने वाले विश्व के पहले स्पिनर बन गए हैं। चहल ने दिग्गज स्पिनर और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच रवि शास्त्री का रिकॉर्ड तोड़ा। शास्त्री ने 1991 में पर्थ में 15 रन देकर पांच विकेट झटके थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed