फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो 5 मौके जब धोनी बने वर्ल्ड के बेस्ट मैच फिनिशर और जीत लिया फैंस का दिल

Wed, 16 Jan 2019 10:49 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 16 Jan 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni 5 best match finishing performances
एमएस धोनी

टीम इंडिया ने मंगलवार को एडिलेड में खेले गए रोमांचक दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात देकर सीरीज 1-1 से बराबर की। पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने दूसरे वन-डे में एक बार फिर मैच फिनिशर की भूमिका निभाते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ धोनी ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया, जिन्होंने उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए संन्यास लेने की सलाह दी थी। धोनी ने 54 गेंदों में दो छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाई।



धोनी की पारी देख वह यादें ताजा हो गईं जब उन्होंने अपने आप को वर्ल्ड का बेस्ट मैच फिनिशर साबित करते हुए फैंस का दिल जीता। आईए गौर करते हैं:

ms dhoni 5 best match finishing performances
ms dhoni

कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज- टीम इंडिया को एडिलेड में खेले गए मुकाबले में हर हाल में जीत चाहिए थी। जीत के साथ ही टीम इंडिया का ट्राई सीरीज के फाइनल में क्वालिफाई करना तय था। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 270 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय टीम को गौतम गंभीर ने शानदार शुरुआत दिलाई और 92 रन की पारी खेली। फिर एमएस धोनी ने मोर्चा संभाला और 58 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान धोनी ने केवल 1 छक्का ही जमाया। धोनी ने आखिरी ओवर में छक्का जमाकर भारतीय टीम की जीत पक्की की।

ms dhoni 5 best match finishing performances
ms dhoni

आईपीएल 2010- महेंद्र सिंह धोनी ने बाहुबली अवतार दिखाया और एक यादगार पारी खेली। उन्होंने साबित किया कि वह वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर्स क्यों कहलाते हैं। धोनी ने बेहतरीन पारी खेली और अंतिम दो ओवर में 30 रन बनाए। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचाया। धोनी ने मुकाबले में 54 रन की पारी खेली और अंतिम ओवर में दो गगनचुंभी छक्के भी जड़े। यह मैच धर्मशाला में खेला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni 5 best match finishing performances
एमएस धोनी

आईपीएल 2016- धोनी...धोनी पूरे स्टेडियम में गूंज उठा। इसकी वजह, महेंद्र सिंह धोनी ने अक्षर पटेल द्वारा किए पारी के आखिरी ओवर में 23 रन बनाए और राइजिंग पुणे सुपरजायंट को जीत दिलाई। इस सीजन में धोनी की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन माही की लोकप्रियता पर इसको दुष्प्रभाव नहीं पड़ा। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आरपीएस को अंतिम ओवर में 23 रन की दरकार थी। धोनी ने बेहतरीन पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उनका लोकप्रिय हेलिकॉप्टर शॉट भी देखने को मिला।

विज्ञापन
ms dhoni 5 best match finishing performances
ms dhoni

पोर्ट ऑफ स्पेन- ट्राई सीरीज के फाइनल में धोनी ने ही टीम को चैंपियन बनाया। श्रीलंका की टीम जरूर 201 रन बना सकी, लेकिन उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजों पर भी लगाम कसी व मुकाबला बेहद रोमांचक बना दिया। टीम इंडिया के 9 विकेट गिर चुके थे और उसे अंतिम ओवर में 15 रन की दरकार थी। धोनी क्रीज पर मौजूद थे। उन्होंने शमिंडा इरंगा के ओवर की पहली गेंद पर छक्का जमाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। इसके बाद धोनी ने अपना मैच फिनिशर वाला रूप अख्तियार किया और टीम की जीत पर मुहर लगाई। अंतिम ओवर में धोनी ने दो छक्के और एक चौका जमाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed