{"_id":"5aa128d84f1c1baa1b8bb43f","slug":"mohammed-shami-tried-committing-suicide-wife-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद शमी के बारे में हुआ एक और खुलासा, की थी सुसाइड की कोशिश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद शमी के बारे में हुआ एक और खुलासा, की थी सुसाइड की कोशिश
Thu, 08 Mar 2018 05:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Mar 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद शमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर पत्नी हसीन जहां ने कई वर्षों से धोखा देने और शारीरिक व मानसिक तौर पर कष्ट देने के आरोप लगाए हैं। हसीन जहां ने अपने पति के खिलाफ कई आरोप लगाने के साथ ही खुलासा किया कि एक पल वह भी आया जब क्रिकेटर ने सुसाइड (खुदकुशी) करने की कोशिश की थी।
2 of 5
मोहम्मद शमी
बता दें कि हसीन जहां ने तेज गेंदबाज के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा करने के दौरान अपनी फेसबुक वॉल पर मैसेंजर और व्हाट्सऐप के कई स्क्रीनशॉट्स शेयर किए थे। ध्यान हो कि जिस अकाउंट से यह स्क्रीनशॉट्स शेयर किए गए थे, वह वेरीफाईड अकाउंट नहीं था। इस अकाउंट से 'शमी एन्जॉयमेंट' का टाइटल देते हुए कई महिलाओं के साथ हुई चैटिंग के स्क्रीनशॉट्स पोस्ट किए गए।
3 of 5
मोहम्मद शमी
डीएनए वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक जहां ने आरोप लगाया, 'हम दोनों एक-दूसरे को जब से जानते हैं उससे पहले ही शमी अपनी फूफी की ननद की बेटी के साथ रिलेशनशिप में थे। उन दोनों का रिश्ता पांच साल से चल रहा था। शमी ने एक बार खुदकुशी की कोशिश भी की थी क्योंकि वह उससे शादी करना चाहता था। मगर उनके परिवार ने मामला संभाला और शादी नहीं हो सकी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mohammed shami and hasin jahan
शमी की पत्नी हसीन ने एक और खुलासा किया कि दक्षिण दौरे पर भी शमी ने संपत्ति को लेकर साजिश की थी। उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद उन्होंने मुझे छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने संपत्ति और बीमा के पेपर्स भी दूर कर दिए थे। मैं यह सब पिछले पांच सालों से बर्दाश्त कर रही हूं। वह मुझसे पिछले दो सालों से तलाक मांग रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
हसीन जहां
जहां ने यह भी कहा कि शमी को सिर्फ पैसों और अपनी छवि की चिंता है। उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें आखिरी सांस तक तलाक नहीं दूंगी। मेरे पास उनके खिलाफ सभी सबूत मौजूद हैं और मैं जल्द ही उन्हें कोर्ट में घसीटूंगी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।