टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी के कपड़ों को लेकर शुरू हुए अनचाहे विवाद पर भद्दी टिप्पणी करने वालों को करारा जवाब दिया है। जवाब देते हुए शमी ने कहा कि ऐसे लोगों को अपने अंदर झांकने की जरूरत है।
पत्नी के कपड़ों पर कमेंट करने वालों को शमी ने दिया करारा जवाब
2 of 5
मोहम्मद शमी अपनी पत्नी और बेटी केे साथ
- फोटो : twitter
चोट से उबर रहे शमी ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक पारिवारिक फोटो फेसबुक पर शेयर की थी। इसके बाद लोगों ने शमी को सलाह देते हुए कमेंट किया कि वे अपनी पत्नी की स्लीवलेस ड्रेस में फोटो शेयर न करें। कई लोगों ने तो उन्हें यहां तक सलाह दे डाली की उनकी पत्नी को सिर्फ हिजाब में फोटो खिंचवानी चाहिए।
पत्नी के कपड़ों पर कमेंट करने वालों को शमी ने दिया करारा जवाब
3 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : getty
इन सब कमेंट्स के आने के बाद शमी ने कमेंट किया कि ये दोनों मेरी जिंदगी(पत्नी और बेटी) और लाइफ पार्टनर हैं। मैं अच्छी तरह जानता हूं कि क्या करना है और क्या नहीं। हमें अपने अंदर देखना चाहिए हम कितने अच्छे हैं।
पत्नी के कपड़ों पर कमेंट करने वालों को शमी ने दिया करारा जवाब
शमी ने इसके अलावा एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, वेरी गुड मॉर्निंग। हर किसी को जिंदगी में मुकाम नहीं मिलता, कुछ किस्मत वाले ही होते हैं जिन्हें ये नसीब होता है...! जलते रहो...
पत्नी के कपड़ों पर कमेंट करने वालों को शमी ने दिया करारा जवाब
5 of 5
मोहम्मद शमी
- फोटो : Getty
हालांकि शमी के इन लोगों को जवाब देने से पहले सोशल मीडिया में भद्दी टिप्पणी करने वालों की भद पिट चुकी थी। और समाज के सभी वर्गों से शमी और उनकी पत्नी को समर्थन हासिल हुआ। सभी ने कमेंट करने वालों की आलोचना की।