टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले कुछ महीनों में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया है। वह निजी जिंदगी में तनाव से जूझते दिखे। इसका असर मैदान पर भी शमी के प्रदर्शन में दिखा। इतने लंबे समय से नकारात्मक्ताएं झेल रहे तेज गेंदबाज ने विश्वास नहीं खोया। शमी ने लंबे ब्रेक के बाद कड़ी मेहनत की अब टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।
मोहम्मद शमी ने किया ऐसा काम, अब हर कोई कर रहा तारीफ, पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से पहले शमी ने अपने गांव में दया-भाव का काम किया। हाल ही में शमी ने अपने गांव उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शमी ने दिव्यांगों को ट्राईसिकल भेंट की।
शमी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर फोटो शेयर किए हैं। फोटो में साफ नजर आ रहा है कि शमी से ट्राईसिकल लेते समय दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान है। तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर कई फोटो अपडेट करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'दशकों पुरानी परंपरा को जारी रखा- मेरे पूर्वजों द्वारा शुरू की चैरिटी विनम्रता और इंसानियत के साथ कर सका। समाज के लिए प्यार। मुझे अपने गांव से प्यार।'
Continuing the decades old tradition of - #Charity with #Humbleness & #Humility’ as #initiated by my forefathers.#love for #society #myvillage pic.twitter.com/ICKByMbey1
शमी को उम्मीद है कि वह टीम इंडिया में जोरदार वापसी करेंगे। पिछले कुछ समय से शमी अपनी पत्नी हसीन जहां के साथ विवादों के करान काफी तनाव में रहे हैं। जहां ने शमी की अन्य महिलाओं के साथ चैटिंग के कई स्क्रीनशॉट्स शेयर किए और क्रिकेटर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया।
हसीन जहां के आरोप बेहद गंभीर साबित हुए क्योंकि शमी उस स्थिति में पहुंच गए थे कि उनके हाथ से केंद्रीय अनुबंध छिन जाता। जहां शमी इस मामले को सुलझाना चाहते थे, लेकिन पत्नी हसीन जहां ने आगे बढ़ने की ठान ली। बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।