फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शमी के बर्थडे पर BCCI ने पूछा ये सवाल, किसी ने की तारीफ तो किसी ने उड़ाया मजाक

Tue, 03 Sep 2019 06:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 03 Sep 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
mohammad shami celebrates 29th birthdays, bcci asked qustion regarding performance on social media
mohammed shami

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मंगलावर को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। शमी का जन्म उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 3 सितंबर 1990 को हुआ था। उनके जन्मदिन के अवसर पर बीसीसीआई ने ट्विटर पर बेहद खास सवाल पूछा है।


 

mohammad shami celebrates 29th birthdays, bcci asked qustion regarding performance on social media
शमी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बीसीसीआई ने ट्विटर पर पूछा कि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शमी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कौन सा है? बीसीसीआई के इस सवाल पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पत्नी हसीन जहां को इससे जोड़ दिया। 

पारस नाम के एक यूजर ने लिखा- हसीन जहां के खिलाफ केस जीतना। वहीं, अभिषेक नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा- जन्मदिन पर अरेस्ट वारंट निकल गया, इससे बेहतर और क्या। 


 

mohammad shami celebrates 29th birthdays, bcci asked qustion regarding performance on social media
मोहम्मद शमी - फोटो : social Media

राहुल नाम के एक यूजर ने लिखा, शमी को उनकी पत्नी की तरफ से जबरदस्त गिफ्ट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammad shami celebrates 29th birthdays, bcci asked qustion regarding performance on social media
mohammad shami

बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने शमी के जन्मदिन पर खिल्ली उड़ाई तो कईयों ने उनके प्रदर्शन की तारीफ भी की। कांगकन नाम के एक यूजर ने लिखा- आपकी वर्ल्ड कप में ली गई हैटट्रिक, मैं कभी नहीं भूल सकता। कार्तिक नाम के एक यूजर ने लिखा- वर्ल्ड कप 2015 में आपका प्रदर्शन कमाल का था। 
 


 

विज्ञापन
mohammad shami celebrates 29th birthdays, bcci asked qustion regarding performance on social media
mohammed shami

बता दें कि शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच पिछले डेढ़ साल से चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पत्नी हसीन जहां द्वारा मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे लगाए गए गंभीर आरोपों के चलते पश्चिम बंगाल की अलीपुर कोर्ट ने शमी के खिलाफ सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट ने शमी को 15 दिन भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed