फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजहरुद्दीन की वजह से क्रिकेट को मिला था 'भगवान', उनके इस फैसले ने बदली थी सचिन की किस्मत

Sun, 29 Mar 2020 02:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 29 Mar 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Azharuddins big Sachin Tendulkar decision changed Indian cricket forever
मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर - फोटो : social media

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की जिंदगी बदलने में पू्र्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का बड़ा योगदान था। अजहरुद्दीन के एक फैसले की वजह से मास्टर ब्लास्टर की किस्मत बदली थी। दरअसल, बात 1994 की है। सचिन ने साल 1989 में अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था, लेकिन 1994 तक वह वन-डे में एक भी शतक नहीं लगा पाए थे। 




 

Mohammad Azharuddins big Sachin Tendulkar decision changed Indian cricket forever
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social media

27 मार्च 1994 को सचिन को भी इस बात का अंदाजा होगा कि वह सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने उतरेंगे। मगर ऐसा हुआ। अजहरुद्दीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार सचिन को सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में मौका दिया।

Mohammad Azharuddins big Sachin Tendulkar decision changed Indian cricket forever
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर

हालांकि, इस मैच में सचिन शतक बनाने से चूक गए थे। उन्होंने 15 चौके और दो छक्के की मदद से 49 गेंदों पर 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। बता दें कि सचिन को यह मौका तत्कालीन ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू के चोटिल होने की वजह से मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammad Azharuddins big Sachin Tendulkar decision changed Indian cricket forever
सचिन तेंदुलकर डेब्यू - फोटो : ट्विटर

इससे पहले तक सचिन तेंदुलकर भारतीय टीम में पांचवें व छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरते थे। हालांकि, उस वक्त सचिन अक्सर कप्तान अजहरुद्दीन से ओपनिंग बल्लेबाजी करने का मौका दिए जाने की बात कहा करते थे।

विज्ञापन
Mohammad Azharuddins big Sachin Tendulkar decision changed Indian cricket forever
सचिन तेंदुलकर का डेब्यू मैच - फोटो : ट्विटर

इस एक पारी के सचिन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करते गए। एक वक्त बाद उन्हें 'क्रिकेट का भगवान' कहा जाने लगा। शायद सचिन, अजहरुद्दीन के उस फैसले को कभी नहीं भूल सकते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed