पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली हाल ही में अजीबोगरीब ढंग से रनआउट होने पर बुरी तरह ट्रोल हुए थे। हालांकि इस तरह रनआउट होना अब क्रिकेट में एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है। दरअसल एक क्रिकेट मैच में बल्लेबाज इसी अंदाज में रनआउट होकर अपना मजाक उड़वा बैठे।
VIDEO: अजीबोगरीब रनआउट बना क्रिकेट का नया ट्रेंड, पाकिस्तानियों के बाद इनकी भी उड़ी खिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुआ यूं कि मैच में ऑलराउंडर नाथन स्मिथ और मिशेल रिप्पन क्रिज पर थे और पारी के 47वें ओवर में रिप्पन ने लेग साइड में एक शॉट खेला। पहला रन तेजी से लेने के बाद रिप्पन अचानक फिसल गए। थोड़ा संभलने के बाद दूसरे रन के लिए मुड़ते ही रिप्पन एक बार फिर फिसल गए।
वहीं अपने साथी खिलाड़ी को फिसलता देख नाथन स्मिथ वापस मुड़ने लगे, लेकिन तभी वो भी फिसल गए। वहीं वेलिंग्टन के विकेटकीपर लाची जोन्स ने गेंद ग्लव्स में आते ही स्टंप पर लगा दी, क्योंकि दोनों ही बल्लेबाज आधी पिच पर गिरे हुए थे। इस अनोखे रन आउट के बाद दोनों बल्लेबाज ना केवल मैच मे हंसी का पात्र बन गए बल्कि उन्हें शर्मिंदा भी होना पड़ा।
#PAKvAUS: Hey look at this weird and hilarious run out!
यहां देखें वीडियो:
Plunkett Shield: Hold my 🍺 pic.twitter.com/qyTGwQHig5
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज अजहर अली के रनआउट का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। दूसरे टेस्ट में 64 रन के स्कोर पर खेल रहे अजहर अली ने कंगारू गेंदबाज पीटर सिडल की गेंद पर गली की तरफ शॉट लगाया था। शॉट इतना तेज लगा कि बल्लेबाज को उम्मीद थी कि गेंद सीमा रेखा को पार कही जाएगा, लेकिन गेंद बाउंड्री लाइन से थोड़ा पहले रुक गई।
इस दौरान अजहर दूसरे छोर पर खड़े असद शफीक से क्रीज के बीच में खड़े होकर बातचीत करने लगे। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके लगाए हुए शॉट पर बाउंड्री नहीं मिली है। इसके बाद मिशेल स्टार्क ने गेंद का पीछा किया और उसे विकेटकीपर टिन पेन की ओर फेंका। इस तरह अजहर अली बीच पिच में खड़े-खड़े रनआउट हो गए।
Have you ever seen anything like it? Azhar Ali was run out in the strangest of circumstances earlier today! 😲 #PAKvAUS pic.twitter.com/s2WbostY10
कुछ इस अंदाज में आउट हुए अजहर अली, वीडियो: