कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर सीधा हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट कर भगौड़े मेहुल चौकसी और जेटली की बेटी के बीच आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम हुए लेने देने का सबूत भी दिया है। राहुल ने ट्वीट में लिखा है अरुण जेटली की बेटी चोर मेहुल चोकसी के वेतन पर थी। पार्टी ने भी इस मामले में नैतिकता के आधार पर जेटली से इस्तीफा मांगा है।
राहुल गांधी का आरोप, मेहुल चोकसी की कंपनी से तनख्वाह लेती थीं जेटली की बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#WATCH Congress President Rahul Gandhi in Raipur says, "Mehul Choksi deposited money in Finance Minister Arun Jaitley's daughter's bank account." pic.twitter.com/6pXSxyDKzz
— ANI (@ANI) October 22, 2018
बता दें कि राहुल गांधी को बैंकिंग घोटाले को लेकर पहले से ही वित्त मंत्री पर हमलावर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब नेशनल बैंक और अन्य बैंकों के अधिकारियों से मिलीभगत कर कुछ बड़े कारोबारियों ने नियमों की अनदेखी कर बैंकों से लोन लिया और उस पैसे को वापस नहीं किया। इस मामले में पीएनबी बैंक ने माना है कि कुछ लोगों की मिलीभगत से कुछ खातेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए ये घपला किया गया है।
पायलट ने जेटली की बेटी-दामाद पर चोकसी से रिश्ते और लेने-देन के लगाए आरोप
इसी मामले में कांग्रेस नेता सचिव पायलट, गुजरात के प्रभारी राजीव साटव और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेस कर जेटली की बेटी-दामाद पर चोकसी से रिश्ते और लेने-देन के आरोप लगाए। सचिन पायलट का कहना है कि क्या कारण हैं कि भगौड़ों की वकालत करने वाले सत्ता से जुड़े हुए लोग ही क्यों हैं। जेटली एसोसिएट से जुड़ी की बेटी सोनाली जेटली और दामाद जयस बक्शी ने चोकसी को 24 लाख रुपए ये कहकर लौटाए हैं कि हमने उनकी कंपनी गीताजंलि जेम्स का काम नहीं किया। जिस दौरान रकम लौटाई गई उस दौरान चोकसी पर दूसरी एफआईआर दर्ज हो चुकी थी और वो देश छोड़कर भाग चुका था। पायलट ने कहा कि मोदी सरकार साढ़े चार सालों में देश के सामने भ्रम फैलाने की कोशिश कर आर्थिक आतंकवादियों को बचाने और सुरक्षित रास्ता मुहैया करा रही है।
पायलट का कहना है कि वित्त मंत्री को पता था कि चोकसी के खिलाफ 2015 में शिकायत आई थी और वित्त मंत्रालय, एसएफआईओ आदि को पता था। संसद में दिए जवाब में भी सरकार ने 2016 में माना था। सरकार की ओर से गुजरात हाईकोर्ट में भी शपथपत्र दाखिल किया गया था। बावजूद फ्राड करने वाला चोकसी जेटली की वकालत कर रही बेटी को हायर करता है।
4 जनवरी 2018 को रकम दी जाती है। 15 फरवरी 2018 को सीबीआई छापा मारती है और दूसरी एफआईआर दर्ज कराती है। 20 फरवरी को 24 लाख रुपए लौटा दिए जाते हैं। जबकि इस कंपनी के संबंध में पहले ही वित्त मंत्रालय का पता था। कभी राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी ललित मोदी की मदद में लंदन की अदालत में मदद की थी।